✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

टोक्यो से दिल्ली तक... ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाली मेगासिटी

कविता गाडरी   |  19 Nov 2025 11:39 AM (IST)
टोक्यो से दिल्ली तक... ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाली मेगासिटी

दुनियाभर में बड़ी आबादी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और कई शहर अब मेगासिटी में बदल चुके हैं. टोक्यो, दिल्ली और शंघाई जैसे बड़े शहरों में आबादी 20 से 30 मिलियन के पार पहुंच चुकी है. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के अनुसार, यह शहर न सिर्फ अपने देश के आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बड़ी भूमिका निभाते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं तो टोक्यो से लेकर दिल्ली तक दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाली मेगासिटी के बारे में.

1

टोक्यो दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है. टोक्यो की जनसंख्या लगभग 37 मिलियन मानी जाती है. यह जापान का राजनीतिक, वित्तीय और कल्चरल केंद्र भी है. हाई डेंसिटी वाले इलाकों, बेहतर ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मजबूत इकोनॉमी के कारण यह लगातार जनसंख्या के मामले में दुनिया में नंबर वन बना हुआ है ‌.

2

टोक्यो के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा दिल्ली. दिल्ली में करीब 34.67 मिलियन की आबादी है. तेजी से हो रहे रहा शहरीकरण, अन्य राज्यों से लगातार हो रहा माइग्रेशन और एनसीआर के रूप में शहर का तेजी से फैलना इसके बढ़ती जनसंख्या की बड़ी वजह है. यह भारत का राजनीतिक, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्र भी है.

3

दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा आबादी के मामले में शंघाई का नाम आता है. लगभग 30.48 मिलियन आबादी वाला शंघाई, चीन के सबसे बड़े और प्रभावशाली शहरों में से एक है. लंबे समय से यह चीन की वित्तीय राजधानी माना जाता है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा केंद्र भी है. .

4

वहीं इसके बाद ढाका का नाम आता है. ढाका की जनसंख्या लगभग 24.65 मिलियन है और यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मेगासिटी में गिना जाता है. ग्रामीण इलाकों से भारी माइग्रेशन और देश के राजनीतिक, आर्थिक केंद्र होने के कारण इसकी जनसंख्या तेजी से बढ़ी है.

5

करीब 23.7 मिलियन आबादी वाला काहिरा अफ्रीका के सबसे बड़े शहरों में शामिल है. काहिरा मिस्र की राजधानी है. साथ ही यह मिस्र के प्रशासन, संस्कृति व आर्थिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र भी है.

6

वहीं साओ पाउलो की आबादी लगभग 22.99 मिलियन है. साओ पाउलो को ब्राजील की आर्थिक राजधानी माना जाता है और यहां उद्योग और वित्तीय सेक्टर बहुत मजबूत है.

7

इसके अलावा मेक्सिको सिटी की जनसंख्या लगभग 22.75 मिलियन है. मेक्सिको सिटी, मेक्सिको का राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र भी है और पश्चिमी गोलार्ध के सबसे बड़े शहरी क्षेत्र में से भी एक है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • टोक्यो से दिल्ली तक... ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाली मेगासिटी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.