एक्सप्लोरर
ईरान में इतनी उम्र की लड़कियों को हिजाब पहनना है जरूरी, इसे लेकर बेहद सख्त है कानून
Hijab Is Compulsory In Iran: इजराइल और ईरान के युद्ध के बीच आज यह जानते हैं कि ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनने को लेकर क्या नियम हैं. नहीं पहनने पर कितनी सख्त सजा मिल सकती है.
इजराइल और ईरान में लगातार खूनी संघर्ष चल रहा है. दोनों देश-एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने खुद खुलकर बोल दिया है कि अब जंग शुरू हो चकी है. वहीं अमेरिका ने भी इजराइल का समर्थन करते हुए ईरान पर हमले की तैयारी कर दी है. इसी बीच आज हम यह जानेंगे कि ईरान में आखिरी कितनी उम्र की लड़कियों को हिजाब पहनना जरूरी है और इसको लेकर क्या नियम हैं.
1/7

साल 2022 में ईरान में हिजाब का मसला बहुत चर्चा में था. असल में तो यह विवाद भारत में शुरू हुआ था, लेकिन ईरान में इसकी खूब चिंगारी भड़की थी. ईरान में महिलाएं हिजाब की अनिवार्यता को हटाने को लेकर आमदा थीं.
2/7

ईरान एक वक्त पर बाकी पश्चिमी देशों की तरह खुलेपन के माहौल में जीता था, लेकिन 1979 में जब इस्लामिक क्रांति हुई और देश की कमान संभाली अयातुल्लाह खोमैनी ने. तब से वहां का माहौल बदल गया.
Published at : 19 Jun 2025 12:23 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड


























