एक्सप्लोरर
इन राज्यों में आदमियों से ज्यादा शराब पीती हैं महिलाएं, हैरान कर देंगे आंकड़े
Women Alcohol Consumption: शराब पीना अब सिर्फ पुरुषों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह महिलाओं की लाइफस्टाइल में भी शामिल हो गया है. भारत के कुछ राज्यों में महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं.
भारत में लोगों को शराब पीने का बहाना चाहिए होता है. यहां पर शराब सिर्फ पार्टियों और खुशियां मनाते हुए नहीं पी जाती, बल्कि लोग गम मिटाने के लिए भी इसका सेवन करते हैं. हालांकि एक वक्त पर शराब पीना सिर्फ पुरुषों द्वारा की जाने वाली चीज थी, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है और महिलाएं भी इसमें शामिल हो रही हैं. चलिए भारत के उन राज्यों के बारे में जानें यहां महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं.
1/7

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 तक आंकड़ों की मानें तो महिलाओं में शराब वृद्धि कई वजहों से हुई है. जैसे कि स्थानीय परंपराएं, बदलती जीवनशैली और सामाजिक स्वीकृति.
2/7

आदिवासी क्षेत्रों में तो शराब पीना दैनिक जीवन के काम का हिस्सा है. वहीं शहरों में भी तनाव जैसे कारणों की वजह से महिलाओं में शराब का प्रचलन अधिक बढ़ रहा है.
3/7

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम है अरुणाचल प्रदेश का. यहां पर महिलाओं में शराब पीने की दर 24.2% है. यहां पर मेहमानों को अपोंग यानि कि चावल की बीयर परोसना उनकी परंपरा का हिस्सा है.
4/7

सिक्किम में 16.2% महिलाएं शराब पीती हैं. यहां पर छांग नाम की एक लोकप्रिय स्थानीय बीयर बनाई जाती है, जो कि बाजरे से बनती है.
5/7

इसके बाद नंबर आता है असम का. यहां पर 7.3% महिलाएं शराब पीती हैं. यहां पर व्हिस्की महिलाओं और पुरुषों दोनों में सबसे लोकप्रिय है.
6/7

तेलंगाना में 6.7% महिलाएं शराब पीती हैं. यहां पर शहरों की तुलना में गांव में महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं. यहां पर सुख और दुख दोनों में शराब का चलन है.
7/7

झारखंड में 6.1% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं. कई आदिवासी क्षेत्रों में तो शराब सांस्कृतिक अनुष्ठान का हिस्सा होती है.
Published at : 16 Jun 2025 08:20 AM (IST)
और देखें























