परमाणु हमले के तुरंत बाद क्यों होने लगती है बारिश? हर बूंद करती है जहर का काम

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति गंभीर होती जा रही है. हाल ही में जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया तो बदले में पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन हमले किए, जिनको देश ने नाकाम कर दिया. कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने परमाणु हमले की भी धमकी थी, जिससे तनाव बढ़ गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि परमाणु हमले के बाद बारिश होती है और उसकी हर एक बूंद कैसे जहर बन जाती है. चलिए जानें.
परमाणु बम एक ऐसा हथियार है, जो कि विस्फोटक क्षमता से कहीं ज्यादा खतरनातक होता है. यह विस्फोट के तुरंत बाद वाली तबाही के अलावा रेडिएशन से खतरा पैदा करता है.
अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे, उस वक्त कई लोग रेडिएशन से मरे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त 80,000 से ज्यादा लोग तत्काल मरे थे.
पाकिस्तान के परमाणु हमले की धमकी के बाद यहां यह जानते हैं कि परमाणु हमले के बाद बारिश जरूर होती है.
परमाणु हमले के बाद होने वाली बारिश को रेडियोधर्मी बारिश या फिर काली बारिश कहा जाता है.
यह बारिश बहुत खतरनाक होती है, क्योंकि इसमें रेडियोएक्टिव कण, धूल और राख के तत्व होते हैं.
परमाणु हमले के बाद होने वाली बारिश को काली बारिश कहते हैं. क्योंकि काली बूंदे ही धरती पर गिरती हैं. इस जहरीली बारिश से लोगों के शरीर में जलन होती है.
इस बारिश का कई सालों तक असर होता है और इससे लोगों की मौत भी हो जाती है.