Independence Day 2024: इस बार भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा 77वां या 78वां? जान लीजिए सही जवाब
एबीपी लाइव | 08 Aug 2024 12:03 PM (IST)
1
आजादी के लिए लंबा संघर्ष करने के बाद हमारे देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी.
2
इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए आजादी का जश्न मनाया जाता है, अब स्वतंत्रता दिवस बहुत नजदीक है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
3
हालांकि कुछ लोगों को इस बात का कंफ्यूजन है कि इस साल भारत में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है या फिर 78वां?
4
बता दें 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली. इस ऐतिहासिक दिन के बाद से 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है.
5
वहीं यदि आजादी की तारीख ( 15 अगस्त 1947) से गिनती की जाए तो इसका मतलब ये है कि 1947 को भारत की आजादी के पहले वर्ष और पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में याद किया जाएगा. यानी की देश 2024 में अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.