भारत के किस राज्य में बहती हैं सबसे ज्यादा नदियां? जान लीजिए आप

भारत नदियों का देश है. हमारा देश झरने और पहाड़ की दृष्टि से काफी समृद्ध है. हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में एक से बढ़कर एक प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलता है.
हमारे देश भारत में नदियों को भी काफी जरुरी मानना जाता है. जो पीने के पानी और सिंचाई की जरुरतों को पूरी करती हैं. भारत में नदियों को पवित्रता से जोड़कर भी देखा जाता है.
देश में हर राज्य में कोई न कोई नदी जरूर गुजरती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं?
यदि नहीं तो चलिए आज हम इस स्टोरी में जानते हैं कि किस राज्य में सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं.
बता दें हमारे देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां 200 से ज्यादा छोटी बड़ी नदियां बहती हैं.
दरअसल हम भारत की धड़कन मध्यप्रदेश की बात कर रहे हैं. जहां 207 नदियां बहती हैं. हमारे देश की लाइफलाइन नर्मदा नदी को माना जाता है.