एक्सप्लोरर
दुनिया के इस देश में पानी से भी सस्ता मिलता है पेट्रोल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
हमारे देश में कई जगहों पर पेट्रोल 110 रुपये से भी ज्यादा रेट में मिल रहा है, ऐसे में क्या आप एक ऐसे देश के बारे में जानना चाहेंगे जहां पेट्रोल की कीमत पानी से भी कम है.
हमारे देश में अक्सर लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान रहते हैं, लेकिन दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में क्या आप जानते हैं जहां पानी से भी कम कीमत पर पेट्रोल मिलता है?
1/5

दरअसल हम वेनेजुएला की बात कर रहे हैं. वैसे तो इस देश के लोग महंगाई की खूब मार झेल रहे हैं, यहां लोग खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं.
2/5

हालांकि यहां पेट्रोल के दामों से लोगों को थोड़ी राहत है. जो लोगों को काफी सस्ते दामों पर मिल जाता है.
3/5

बता दें कि दुनिया के कुल क्रूड रिजर्व का 18 फीसदी हिस्सा वेनेजुएला के पास है. यही वजह है कि वेनेजुएल में पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं.
4/5

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में आपको 2 रुपये लीटर से भी कम दाम में पेट्रोल मिल जाएगा. यदि आप पेट्रोल पंप पर 10 लीटर से ज्यादा की टंकी फुल करवाने गए हैं तो आपको महज 16 से 17 रुपये की कीमत चुकानी होगी.
5/5

वेनेजुएला की ही तरह नॉर्थ अफ्रीकी देश लीबीया में भी पेट्रोल के दाम काफी कम हैं. यहां आपको 3 रुपये से भी कम दाम में एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा.
Published at : 06 Jun 2024 07:08 PM (IST)
और देखें























