✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Cocktail Origin: सबसे पहले कैसे हुआ था कॉकटेल का ईजाद, जानें क्या है इसका सदियों पुराना इतिहास?

स्पर्श गोयल   |  28 Dec 2025 09:05 AM (IST)
Cocktail Origin: सबसे पहले कैसे हुआ था कॉकटेल का ईजाद, जानें क्या है इसका सदियों पुराना इतिहास?

Cocktail Origin: कॉकटेल की कहानी सैकड़ों साल पुरानी है. कॉकटेल का आविष्कार एक पल में नहीं हुआ था बल्कि यह धीरे-धीरे विकसित हुई. इसे विकसित करने में नाविक, फार्मासिस्ट, घोड़े के व्यापारी और अखबार के संपादकों तक का योगदान रहा. आइए जानते हैं कैसे हुआ कॉकटेल का ईजाद.

1

कॉकटेल शब्द पहली बार में 1806 में न्यूयॉर्क के एक अखबार में छपा था. इसमें कॉकटेल को स्पिरिट, चीनी, पानी और बिटर से बना एक उत्तेजक पेय बताया गया था.

2

कॉकटेल को नाम मिलने से बहुत पहले भी लोग शराब को आपस में मिलाते थे. 17वीं सदी में ब्रिटिश नाविक भारत से पंच इंग्लैंड लाए. पंच में शराब, चीनी, खट्टे फल, पानी और मसाले मिले होते थे. यह पांच चीजों वाला फार्मूला कॉकटेल की नींव बन गया.

3

कॉकटेल के नाम के पीछे एक और लोकप्रिय थ्योरी है. न्यू ऑरलियन्स में एक फ्रेंच फार्मासिस्ट छोटे अंडे के कप में ब्रांडी और बिटर परोसता था. इन्हें कोकेटियर कहा जाता था. बताया जाता है की अंग्रेजी बोलने वाले ग्राहकों ने समय के साथ इस शब्द का गलत उच्चारण किया जिससे कोकेटियर कॉकटेल बन गया.

4

इसी के साथ एक और थ्योरी घोड़े के व्यापार से आती है. 18 वीं सदी में मिश्रित नस्ल के घोड़ों को कॉक-टेल्ड कहा जाता था. क्योंकि उनकी पूंछ छोटी कटी होती थी. क्योंकि कॉकटेल भी अलग-अलग चीजों का मिश्रण है इस वजह से यह नाम पड़ गया.

5

19वीं सदी की शुरुआत तक अमेरिका में कड़वी शराब को बेहतर बनाने के तरीके के तौर पर कॉकटेल को पसंद किए जाने लगा. ओल्ड फैशन जैसे ड्रिंक्स ने 1806 के ओरिजिनल फार्मूले को लगभग पूरी तरह से फॉलो किया.

6

कॉकटेल सच में ग्लोबल तब हुई जब जेरी थॉमस ने 1862 में पहली बार बार्टेंडर गाइड पब्लिश की. उनकी किताब में रेसिपी, तकनीक और प्रेजेंटेशन के बारे में बताया गया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Cocktail Origin: सबसे पहले कैसे हुआ था कॉकटेल का ईजाद, जानें क्या है इसका सदियों पुराना इतिहास?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.