✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

हरियाणा के सीएम से कैसे कर सकते हैं शिकायत, जानें क्या होता है प्रोटोकॉल?

एबीपी लाइव   |  02 Mar 2026 09:40 AM (IST)
1

सबसे पहले आपको संबंधित विभाग या अधिकारी के पास अपनी समस्या रखनी चाहिए. अगर वहां से समाधान नहीं मिलता, शिकायत को नजरअंदाज किया जाता है या अनावश्यक देरी की जाती है, तब आप मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं यानी सीएम से शिकायत करना अंतिम कदम माना जाता है, जब बाकी स्तर पर समाधान न मिले.

Continues below advertisement
2

हरियाणा सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181, कार्यालय संपर्क नंबर स0172-2749394 / 2749395 और अन्य संपर्क नंबर 0172-2749396 / 2749409. इन नंबरों पर कॉल करके आप अपनी समस्या सीधे दर्ज करा सकते हैं. कॉल के दौरान अपनी पूरी जानकारी और समस्या साफ-साफ बताएं.

Continues below advertisement
3

अगर आप लिखित रूप में शिकायत भेजना चाहते हैं, तो ईमेल का विकल्प भी उपलब्ध है. आधिकारिक ईमेल आईडी cmharyana@nic.in है. ईमेल में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और समस्या का पूरा विवरण लिखें. अगर कोई जरूरी दस्तावेज हो तो उसकी कॉपी भी संलग्न करें.

4

हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए सीएम विंडो पोर्टल शुरू किया है. शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (cmharyana.gov.in) पर जाएं. शिकायत दर्ज करें विकल्प चुनें. अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें. समस्या का पूरा विवरण लिखें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. शिकायत सबमिट करने के बाद आपको एक रसीद या रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा.इस नंबर से आप अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं.

5

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत नहीं करना चाहता, तो वह अपने जिले के डीसी ऑफिस, एसडीएम ऑफिस और हरियाणा सचिवालय में जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकता है. पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए हरियाणा पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल का भी यूज किया जा सकता है.

6

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की हर सप्ताह समीक्षा की जाती है. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर शिकायतों का निपटारा करें. अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाता है. सरकार का दावा है कि सभी शिकायतों का डाटा सुरक्षित रखा जाता है और सिस्टम इस तरह बनाया गया है कि बिजली न होने की स्थिति में भी कुछ दिनों तक काम करता रहे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • हरियाणा के सीएम से कैसे कर सकते हैं शिकायत, जानें क्या होता है प्रोटोकॉल?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.