✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कैसे मिलता है स्पा सेंटर का लाइसेंस, किन सर्विस की मिलती है छूट?

निधि पाल   |  27 Oct 2026 12:41 PM (IST)
कैसे मिलता है स्पा सेंटर का लाइसेंस, किन सर्विस की मिलती है छूट?

राजधानी दिल्ली में वेलनेस और स्पा सेक्टर तेजी से फैल रहा है, लेकिन प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक शहर के ज्यादातर सेंटर बिना वैध पंजीकरण के चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में अनुमानित तौर पर डेढ़ हजार से अधिक स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें से केवल कुछ ही के पास नगर निगम का अधिकृत लाइसेंस मौजूद है. आइए जानें कि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया और जरूरी मंजूरियों का लाइसेंस कैसे मिलता है.

1

किसी भी नए स्पा सेंटर की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले अपने कारोबार का लीगल रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है. आप अपने बिजनेस को सोल प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर कर सकते हैं.

Continues below advertisement
2

इसके बाद स्थानीय श्रम विभाग या नगर निगम से शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस यानी गुमास्ता लाइसेंस लेना होता है, जो कर्मचारियों के काम करने के घंटे और अन्य नियमों को तय करता है. इसके साथ ही एक निर्धारित टर्नओवर सीमा पार होने पर जीएसटी पंजीकरण कराना भी कानूनी रूप से जरूरी हो जाता है.

Continues below advertisement
3

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित क्षेत्र के स्थानीय नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस लेना पड़ता है, जो यह प्रमाणित करता है कि आपका कारोबार वहां वैध रूप से चल रहा है. इसके अलावा आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने जरूरी हैं, जिसके बाद अग्निशमन विभाग से फायर सेफ्टी एनओसी प्राप्त करनी होती है.

4

सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के लिहाज से यह दस्तावेज सबसे अहम माने जाते हैं, क्योंकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासनिक मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है. स्पा सेंटर के भीतर साफ-सफाई और हाइजीन के कड़े मानकों को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ सर्टिफिकेट लेना पड़ता है.

5

इसके अलावा काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना और पुलिस विभाग से एनओसी हासिल करना भी जरूरी होता है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे. यदि आप अपने सेंटर में ग्राहकों के मनोरंजन के लिए संगीत बजाना चाहते हैं, तो इसके लिए पीपीएल या आईपीआरएस से अलग से म्यूजिक लाइसेंस भी लेना पड़ सकता है.

6

लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया में सबसे पहले आपको कम से कम तीन से पांच साल का लीज एग्रीमेंट या अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेज तैयार रखने होते हैं. इसके बाद पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और अन्य कागजातों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से संबंधित विभागों के पोर्टल पर आवेदन करना होता है.

7

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपके सेंटर का निरीक्षण करते हैं, और सभी मानक सही पाए जाने पर अंतिम रूप से लाइसेंस जारी कर दिया जाता है.

8

वैध लाइसेंस मिलने के बाद आप अपने सेंटर पर कई तरह की प्रोफेशनल बॉडी मसाज और थेरेपी सेवाएं कानूनी रूप से शुरू कर सकते हैं. इनमें अरोमाथैरेपी, स्वीडिश मसाज, डीप टिश्यू मसाज, पारंपरिक आयुर्वेदिक मालिश और रिफ्लेक्सोलॉजी जैसी तकनीकें शामिल हैं.

9

इन सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को मांसपेशियों के तनाव से राहत और मानसिक शांति प्रदान की जाती है, जो आधुनिक जीवनशैली में लोगों की एक बड़ी जरूरत बन चुकी है. बॉडी मसाज के अलावा वैध स्पा सेंटरों में स्किन और बॉडी केयर से जुड़ी कई कॉस्मेटिक सेवाएं भी दी जा सकती हैं.

10

इनमें बॉडी स्क्रब, हर्बल मड रैप्स, रिलैक्सेशन फेशियल और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए स्टीम बाथ या सौना रूम की सुविधा मुख्य रूप से शामिल हैं. इसके अलावा जकूजी, हॉट टब और मड बाथ जैसी हाइड्रोथैरेपी सेवाओं का लाभ भी ग्राहकों को दिया जा सकता है, बशर्ते आपके पास सभी संबंधित विभागों के वैध और अपडेटेड लाइसेंस मौजूद हों.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • कैसे मिलता है स्पा सेंटर का लाइसेंस, किन सर्विस की मिलती है छूट?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.