✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कितना पानी समेटे होता है एक बादल? जान लीजिए आज

एबीपी लाइव   |  19 Oct 2024 07:09 AM (IST)
कितना पानी समेटे होता है एक बादल? जान लीजिए आज

आसमान में बादल अलग-अलग बिखरे हुए नजर आते हैं. इन बादलों में पानी भरा होता है, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये खयाल आया है कि एक बादल में कितना पानी होता होगा? नहीं ना? चलिए आज हम इस सवाल का जवाब जानते हैं.

1

बादल पानी की छोटी-छोटी बूंदों या बर्फ के क्रिस्टल का एक समूह होता है. जब सूर्य की गर्मी से पानी वाष्पित होकर हवा में जाता है, तो ऊपर जाकर ठंडा होने लगता है. ठंडा होने पर यह वाष्प पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाता है. ये बूंदें धूल के कणों के चारों ओर इकट्ठा होकर बादल का रूप ले लेती हैं.

2

अब सवाल ये उठता है कि आखिर एक बादल में कितना पानी होता है? बता दें यह उसके आकार पर निर्भर करता है. एक छोटे बादल में कुछ ग्राम से लेकर एक बड़े बादल में लाखों टन तक पानी हो सकता है.

3

जहां एक मध्यम आकार के बादल में कुछ टन से लेकर कुछ सौ टन तक पानी हो सकता है, वहीं एक बड़े बादल में हजारों टन से लेकर लाखों टन तक पानी हो सकता है. इसके अलावा एक विशाल गरज वाले बादल में दो बिलियन पाउंड से ज़्यादा पानी हो सकता है.

4

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बादल का वजन बहुत अधिक होता है, लेकिन फिर भी यह आसमान में तैरता रहता है. इसका कारण यह है कि बादल में पानी की बूंदें बहुत छोटी होती हैं और हवा में तैरती रहती हैं.

5

जब बादल में पानी की बूंदें आपस में मिलकर बड़ी हो जाती हैं, तो उनका वजन बढ़ जाता है और वो हवा में नहीं रह पाती हैं. इसीलिए वे नीचे गिरती हैं और बारिश होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • कितना पानी समेटे होता है एक बादल? जान लीजिए आज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.