✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

2BHK फ्लैट बनाने में कितना लगेगा सरिया, इसमें कितना आएगा खर्चा?

स्पर्श गोयल   |  11 Feb 2026 03:13 PM (IST)
2BHK फ्लैट बनाने में कितना लगेगा सरिया, इसमें कितना आएगा खर्चा?

2BHK Construction Cost: अगर आप 2 बीएचके फ्लैट बनाने का प्लान बना रहे हैं तो सीमेंट के बाद सबसे ज्यादा खर्च सरिया में आएगा. कई घर के मालिक यह अंदाजा नहीं लगा पाते कि एक घर में असल में कितना सरिया लगता है. आइए जानते हैं कि एक स्टैंडर्ड 1000 Sq.Ft. फीट 2BHK फ्लैट के लिए कितनी मात्रा लगेगी और कितनी आ सकती है लागत.

1

घरों के कंस्ट्रक्शन में एक आम नियम बताता है की सिंगल फ्लोर स्ट्रक्चर के लिए प्रति स्क्वायर फीट लगभग 3.5 से 4.5 किलोग्राम सरिये की जरूरत होती है. इसमें फाउंडेशन, कॉलम, बीम, लिटेंल और छत के स्लैब में इस्तेमाल होने वाला सरिया शामिल है.

2

1000 स्क्वायर फीट के फ्लैट के लिए कुल सरिया आमतौर पर 3500 किलोग्राम से लेकर 4500 किलोग्राम के बीच लग जाता है. अगर हम 4000 किलोग्राम का औसत अनुमान लें तो यह मात्रा आम तौर पर एक स्टैंडर्ड ग्राउंड फ्लोर रेजिडेंशियल कंस्ट्रक्शन को कवर करती है.

3

फरवरी 2026 में मौजूद मार्केट ट्रेंड के मुताबिक टीएमटी बार की कीमत ब्रांड, क्वालिटी और इलाके के आधार पर ₹55 से ₹75 प्रति किलोग्राम के बीच है. प्रीमियम ब्रांड की कीमत ₹70 या उससे ज्यादा भी हो सकती है.

4

अगर हम 65 रुपये प्रति किलोग्राम की औसत दर और 4000 किलोग्राम की कुल जरूरत मानते हैं तो अनुमानित लागत 270000 रुपये होगी. लागत इस बात पर निर्भर करती है कि आप थोड़ा कम या ज्यादा स्टील इस्तेमाल करते हैं. इस वजह से यह लागत 2,10,000 से 2,90,000 के बीच हो सकती है.

5

अगर आप भविष्य में दो या तीन मंजिल बनाने का प्लान बना रहे हैं तो ग्राउंड फ्लोर की नींव और कॉलम में स्टील की जरूरत काफी बढ़ जाएगी. इंजीनियर आमतौर पर ज्यादा लोड सहने के लिए बेस स्ट्रक्चर को मजबूत करते हैं.

6

स्टील आर्डर करते समय कटिंग, बेंडिंग और साइड वेस्टेज को ध्यान में रखते हुए 3% से 5% एक्स्ट्रा मटेरियल जोड़ने की सलाह दी जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • 2BHK फ्लैट बनाने में कितना लगेगा सरिया, इसमें कितना आएगा खर्चा?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.