✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जापान के मुकाबले कितनी तेज चलेगी भारत की बुलेट ट्रेन, जानें क्या है फुल स्पीड?

निधि पाल   |  23 Feb 2026 04:55 PM (IST)
जापान के मुकाबले कितनी तेज चलेगी भारत की बुलेट ट्रेन, जानें क्या है फुल स्पीड?

भारत की बुलेट ट्रेन अब सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बनने की ओर बढ़ रही है. लेकिन इससे पहले सवाल यही है कि जब यह पटरियों पर दौड़ेगी तो क्या यह जापान की मशहूर शिंकानसेन से कम तेज होगी या बराबरी करेगी? क्या सच में मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज दो घंटे में पूरा होगा? और क्या भविष्य में 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार भी भारत में संभव है? आइए पूरी तस्वीर को समझें.

1

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर बन रही है. यह करीब 508 किलोमीटर लंबा रूट है. इस परियोजना में जापान की तकनीकी और वित्तीय मदद ली जा रही है. ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 320 किमी प्रति घंटा तय की गई है. डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा रखी गई है, यानी तकनीकी रूप से यह ट्रेन और तेज चलने की क्षमता रखती है.

2

लक्ष्य है कि यह सेवा 15 अगस्त 2027 तक शुरू हो जाए. अगर सब तय समय पर हुआ तो मुंबई से अहमदाबाद का सफर लगभग 2 से 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा. जापान की बुलेट ट्रेन दुनिया में सबसे पहले 1964 में शुरू हुई थी. जापान की मशहूर Shinkansen E5 सीरीज की ट्रेनें 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हैं.

3

भारत की पहली बुलेट ट्रेन भी इसी तकनीक पर आधारित होगी. यानी शुरुआती रफ्तार के मामले में भारत और जापान बराबरी पर रहेंगे.

4

हालांकि जापान अब नई Shinkansen E10 तकनीक पर काम कर रहा है, जिसकी परीक्षण गति 400 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. भारत भी भविष्य में इस नई तकनीक को अपनाने की योजना पर विचार कर रहा है.

5

फिलहाल भारत में 320 किमी प्रति घंटा की ऑपरेशनल स्पीड ही तय है, लेकिन अगर भविष्य में E10 जैसी नई तकनीक लाई जाती है तो रफ्तार 400 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

6

इसके अलावा भारत मेक इन इंडिया के तहत 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन विकसित करने पर भी काम कर रहा है. इसका मकसद तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ाना है.

7

आज हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के मामले में चीन सबसे आगे है और उसके पास दुनिया का सबसे लंबा बुलेट ट्रेन नेटवर्क है. जापान ने शुरुआत की थी, जबकि स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, इटली और ताइवान में भी हाई-स्पीड ट्रेनें चलती हैं. भारत इस सूची में नया खिलाड़ी है, लेकिन अगर परियोजनाएं समय पर पूरी होती हैं तो देश की यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

8

320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का मतलब है कि लंबी दूरी का सफर आधे से भी कम समय में तय होगा. एयरपोर्ट की लंबी प्रक्रिया से बचते हुए शहर से शहर के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • जापान के मुकाबले कितनी तेज चलेगी भारत की बुलेट ट्रेन, जानें क्या है फुल स्पीड?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.