Spacesuit Cost: कितने रुपये में बनकर तैयार होता है एक स्पेस सूट? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Spacesuit Cost: एक स्पेस सूट बाहर से देखने में भले ही भारी भरकम सफेद पोशाक जैसा लगे लेकिन असल में यह इंसानों के लिए बनाई गई सबसे एडवांस्ड तकनीक में से एक है. आइए जानते हैं कि एक स्पेस सूट को बनाने में कितना खर्चा आता है.
नासा के सबसे नया xEMU स्पेस सूट की अनुमानित कीमत लगभग 1 बिलीयन डॉलर है. इसे भविष्य के आर्टेमिस मून मिशन के लिए बनाया जा रहा है. भारतीय मुद्रा में यह राशि ₹8300 करोड़ से भी ज्यादा है.
1970 के दशक में भी एक स्पेस सूट की कीमत लगभग 15 से 22 मिलियन डॉलर हुआ करती थी. आज की महंगाई के हिसाब से यह राशि प्रति सूट लगभग ₹1250 करोड़ के बराबर होगी.
ये सूट कोई आम कपड़े नहीं हैं. ये एक निजी स्पेसक्राफ्ट की तरह काम करते हैं. ये ऑक्सीजन देते हैं, शरीर का तापमान कंट्रोल करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकलते हैं और अंतरिक्ष के वैक्यूम में अंतरिक्ष यात्रियों को जिंदा रखते हैं.
स्पेस सूट को अंतरिक्ष यात्रियों को हानिकारक सोलर रेडिएशन, काफी ज्यादा तापमान और तेज रफ्तार वाले छोटे उल्कापिंडों से बचाने के लिए बनाया गया है.
एक स्पेस सूट बनाना काफी ज्यादा मुश्किल काम है. इसमें लगभग 5000 घंटे की मेहनत लगती है और कई सुरक्षात्मक परत व सटीक इंजीनियरिंग वाले सिस्टम को आपस में जोड़ा जाता है.
आधुनिक स्पेस सूट में संचार प्रणाली, कॉलिंग ट्यूब, ऑनबोर्ड कंप्यूटर, जल प्रणाली और यहां तक कि वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा भी होती है.