✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

10 × 12 का बेडरूम बनवाने में कितना आएगा खर्चा, इसमें कितना लगेगा सरिया और सीमेंट?

स्पर्श गोयल   |  23 Feb 2026 04:01 PM (IST)
10 × 12 का बेडरूम बनवाने में कितना आएगा खर्चा, इसमें कितना लगेगा सरिया और सीमेंट?

Bedroom Construction Cost: अगर आप घर में एक एक्स्ट्रा बेडरूम बनाने की सोच रहे हैं तो कंस्ट्रक्शन शुरू करने से पहले अनुमानित बजट और मटेरियल की जरूरत को समझना काफी जरूरी है. जगह, लेबर चार्ज और इस्तेमाल होने वाले मटीरियल की क्वालिटी के आधार पर खर्च अलग-अलग हो सकता है. आइए जानते हैं कि एक 10×12 का बेडरूम बनाने में कितना खर्च आएगा और इसमें सरिया और सीमेंट कितना लगेगा.

1

10×12 का कमरा बनाने का कुल खर्च काफी हद तक मटीरियल और फिनिशिंग की क्वालिटी पर निर्भर करता है. स्टैंडर्ड मटीरियल और सिंपल फिनिशिंग के साथ बेसिक कंस्ट्रक्शन के लिए कुल बजट 1.9 लाख से 2.2 लाख के बीच हो सकता है. अगर आप ब्रांडेड सामान लगते हैं तो कुल खर्च 2.5 लाख से 3 लाख तक बढ़ सकता है.

2

इस साइज के कमरे के लिए आमतौर पर लगभग 45 से 55 सीमेंट बैग की जरूरत होती है. इस मात्रा में फाउंडेशन कंक्रीट, कॉलम, बीम, छत के स्लैब कास्टिंग, ईंट के काम के मोर्टार और प्लास्टरिंग में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट भी शामिल है. इसकी लागत लगभग 15000 से 20000 रुपये के बीच बैठेगी.

3

स्ट्रक्चरल मजबूती को पक्का करने के लिए लगभग 450 से 550 किलोग्राम आयरन रॉड की जरूरत होती है. आमतौर पर 10 एमएम और 12 एमएम की रोड का इस्तेमाल स्ट्रक्चरल फ्रेमवर्क जैसे बीम और स्लैब को मजबूत करने के लिए किया जाता है. इसी के साथ 8 एमएम की रॉड का इस्तेमाल स्टिरअप या फिर रिंग के लिए किया जाता है. कुल सरिया की कीमत लगभग 22000 से 33000 रुपये बैठेगी.

4

दीवार बनाने के लिए दीवार की मोटाई के आधार पर लगभग 4000 से 5000 ईंटों की जरूरत होती है. अगर आप 9 इंच मोटी दीवार बनाते हैं तो 4 इंच पार्टीशन वाली दीवारों की तुलना में ईंटों की खपत ज्यादा होगी. डिजाइन में शामिल दरवाजे और खिड़की के खुलने के आधार पर भी यह संख्या अलग-अलग हो सकती है. इसकी भी अनुमानित लागत लगभग 30000 से 45000 रुपये के बीच बैठेगी.

5

सीमेंट और ईंट के अलावा लगभग 400 से 500 क्यूबिक फिट रेत और एग्रीगेट की जरूरत होती है. यह मटेरियल फाउंडेशन और स्लैब के लिए कंक्रीट तैयार करने के साथ-साथ ईंटवर्क और प्लास्टरिंग के लिए मोर्टार के लिए भी जरूरी हैं.

6

काफी लोग स्ट्रक्चरल मटीरियल को ध्यान देते हैं लेकिन फिनिशिंग कुल खर्च में एक बड़ी भूमिका निभाती है. दरवाजे, खिड़कियां, बिजली की वायरिंग, स्विच, प्लंबिंग, पेंट, टाइल्स और फ्लोरिंग मैटेरियल बजट में काफी रकम जोड़ सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • 10 × 12 का बेडरूम बनवाने में कितना आएगा खर्चा, इसमें कितना लगेगा सरिया और सीमेंट?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.