✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की जरूरत होगी? जान लीजिए जवाब

कविता गाडरी   |  28 Jan 2026 09:17 AM (IST)
पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की जरूरत होगी? जान लीजिए जवाब

दुनिया को बार-बार इस बात से डराया जाता रहा है कि अगर कभी न्यूक्लियर जंग छिड़ गई, तो इंसान और पूरी धरती का नामोनिशान मिट सकता है. लेकिन सवाल यही सामने आता है कि क्या वाकई इंसान ने इतने परमाणु बम बना लिए हैं कि पूरी दुनिया खत्म हो जाए. क्या एक साथ 7 अरब लोगों को मारने की ताकत इंसान के पास है. ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की जरूरत होगी.

1

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस समय दुनिया में कुल 205 देश मौजूद है. इन देशों में करीब 7 अरब लोग रहते हैं. वहीं पूरी धरती का क्षेत्रफल लगभग 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है. इसके अलावा इंसानों की पूरी आबादी सिर्फ करीब 15 करोड़ वर्ग किलोमीटर जमीन पर रहती है.

2

दुनिया में न्यूक्लियर हथियारों की नींव दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पड़ी थी. 1945 में अमेरिका ने पहला परमाणु बम बनाया और जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराया था. इस हमले में दोनों शहर पूरी तरह तबाह हो गए और इसका असर आज तक देखा जा सकता है.

3

वहीं अमेरिका के बाद 1949 में सोवियत संघ ने परमाणु बम बनाया. फिर 1952 में ब्रिटेन, 1960 में फ्रांस और 1964 में चीन भी इस लिस्ट में शामिल हो गया. इसके बाद इजरायल, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया भी परमाणु संपन्न देश बने. वही फिलहाल दुनिया में 9 ऐसे देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार है.

4

बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास 5,500 और अमेरिका के पास 5,044 परमाणु बम है. चीन के पास 500, फ्रांस के पास 290, ब्रिटेन के पास 225, भारत के पास 172, पाकिस्तान के पास 170, इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार है. कुल मिलाकर दुनिया में 12,041 परमाणु हथियार मौजूद है.

5

रिपोर्ट के अनुसार अगर औसतन 30 से 40 किलो टन क्षमता वाले सिर्फ 500 परमाणु बम भी इस्तेमाल कर लिए जाएं, तो पूरी दुनिया की 7 अरब आबादी खत्म हो सकती है. यानी इंसानों को खत्म करने के लिए मौजूदा हथियार काफी है, लेकिन पूरी धरती को मिटाने के लिए इससे कहीं ज्यादा बम चाहिए.

6

वहीं अगर पूरी जमीन यानी करीब 15 करोड़ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह तबाह करना हो, तो इसके लिए लगभग 1 लाख 28 हजार परमाणु बमों की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा मौजूदा समय में दुनिया के पास इतने हथियार नहीं है, लेकिन इंसानी आबादी को खत्म करने की ताकत जरूर मौजूद है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की जरूरत होगी? जान लीजिए जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.