Pakistan Passport: कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं पाकिस्तानी, भारत से कितना पीछे पड़ोसी मुल्क?

Pakistan Passport: लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 ने एक बार फिर से साउथ एशिया में ट्रेवल गैप के बढ़ने को हाईलाइट किया है. पाकिस्तान ने ग्लोबल मोबिलिटी रैंकिंग में थोड़ा सुधार दिखाया है, लेकिन उसका पासपोर्ट अभी भी दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट में से एक है. आइए जानते हैं कि कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं पाकिस्तानी.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के मुताबिक पाकिस्तानी पासपोर्ट ग्लोबली 98वें नंबर पर है. हालांकि यह पिछले साल के 100वें नंबर से थोड़ा सुधार में है. लेकिन ओवरऑल मोबिलिटी स्ट्रैंथ अभी भी लिमिटेड बनी हुई है.
पाकिस्तानी नागरिकों के पास अभी बिना पहले से वीजा लिए 31 डेस्टिनेशन तक एक्सेस है. इस टोटल में वीजा फ्री एंट्री, वीजा ऑन अराइवल सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन शामिल है. हालांकि टेक्निकल इससे ट्रैवल में कुछ फ्लैक्सिबिलिटी मिलती है. लेकिन एशिया और उससे आगे के कई देशों की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा कम है.
फरवरी 2026 की रिपोर्ट में भारत का पासपोर्ट अब दुनिया भर में 75वीं रैंक पर है. इससे भारत-पाकिस्तान से 23 रैंक आगे है. भारत ने सिर्फ एक साल में 10 रैंक की बड़ी छलांग लगाई है. यह तेज डिप्लोमेटिक प्रोग्रेस और बढ़ते इंटरनेशनल एग्रीमेंट को दिखाता है.
ट्रैवल फ्रीडम की तुलना करने पर फर्क और भी ज्यादा साफ हो जाता है. भारतीय पासपोर्ट होल्डर 56 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल एक्सेस का फायदा उठाते हैं. पाकिस्तानी 31 डेस्टिनेशन तक एक्सेस के साथ 25 देश पीछे हैं.
साउथ एशिया में भारत अपने ज्यादातर पड़ोसी देशों से आगे है. भारत के बाद भूटान 83वें, श्रीलंका 91वें, बांग्लादेश 93वें पर नेपाल 95वें स्थान पर है. पाकिस्तान 98वें स्थान पर इस इलाके में सबसे नीचे है.
रैंकिंग की एक और खास बात यह है कि इंडेक्स में पाकिस्तान संघर्ष से प्रभावित देशों के पास है. पाकिस्तान 98वें, यमन 98, इराक 99, सीरिया 100 और अफगानिस्तान 101 के साथ है.