✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

22, 18 या 14... 2 तोले की सोने की चेन कितने कैरेट में रहेगी मजबूत, कितना होगा खर्च?

निधि पाल   |  27 Nov 2025 09:06 PM (IST)
22, 18 या 14... 2 तोले की सोने की चेन कितने कैरेट में रहेगी मजबूत, कितना होगा खर्च?

सोने की दुकान में चमकती चेनें आपको जितना लुभाती हैं, उतना ही उलझा देती हैं, आखिर कौन-सा कैरेट चुना जाए ताकि चेन न सिर्फ खूबसूरत दिखे, बल्कि सालों तक मजबूत भी बनी रहे? दो तोले की चेन लेने वालों के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही घूमता है कि 22, 18 या 14 कैरेट में से कौन-सी चेन सबसे टिकाऊ होगी और किसमें खर्च जेब पर हल्का पड़ेगा. कीमत, टिकाऊपन और कैरेट का यह गणित हर खरीदार को सोचने पर मजबूर कर देता है.

1

भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि भरोसे, निवेश और परंपरा का प्रतीक माना जाता है. खासकर महिलाओं के लिए कोई भी ज्वेलरी कलेक्शन तब तक पूरा नहीं माना जाता जब तक उसमें एक सुंदर सोने की चेन शामिल न हो.

2

लेकिन जब बात आती है 2 तोले की चेन खरीदने की, तो खरीदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि कौन-सा कैरेट चुनें कि चेन मजबूत भी रहे, कीमत भी ठीक पड़े और रोजाना पहनने पर भी जल्दी न घिसे?

3

सोने की चेन खरीदते समय 22, 18 और 14 कैरेट तीन प्रमुख विकल्प माने जाते हैं. इन तीनों का फर्क सिर्फ शुद्धता में नहीं, बल्कि मजबूती और टिकाऊपन में भी काफी बड़ा होता है.

4

चेन की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि सोने में अन्य धातुएं कितनी मिली हुई हैं. जितनी कम शुद्धता, उतनी अधिक कठोरता, यही विज्ञान है. 18 कैरेट सोना यानि 75% शुद्धता, यह सबसे संतुलित विकल्प माना जाता है.

5

75% सोना और 25% अन्य धातुएं इसे मजबूती, टिकाऊपन और रोजाना पहनने के लिहाज से बेहतरीन बनाती हैं. यह आसानी से मुड़ता या टूटता नहीं और अपनी चमक भी लंबे समय तक बनाए रखता है.

6

14 कैरेट सोना 58% शुद्ध होता है. यह 18 कैरेट से भी अधिक मजबूत होता है, क्योंकि इसमें सोने की मात्रा कम और धातुओं की मात्रा अधिक होती है. हालांकि इसका रंग थोड़ा हल्का होता है, लेकिन मजबूती के मामले में यह रोजाना पहनने के लिए शानदार विकल्प है.

7

22 कैरेट सोना यानि 91.6% शुद्धता. यह सबसे अधिक शुद्धता वाला सोना होता है. शुद्ध सोना नरम होता है, इसलिए 22 कैरेट की चेन जल्दी मुड़ सकती है या खरोंच खा सकती है. भारी डिजाइन या रोजाना पहनने के लिए यह उतना उपयोगी नहीं मानी जाती है.

8

2 तोले का वजन लगभग 23.3 ग्राम होता है. चेन की कीमत तीन चीजों पर निर्भर करती है, सोने का बाजार मूल्य, मेकिंग चार्ज और GST. अगर 22 कैरेट का रेट 7,150 रुपये प्रति ग्राम हो, 18 कैरेट 5,800 रुपये प्रति ग्राम हो, तो 22 कैरेट चेन की कीमत की बात करें तो सोना 7,150 × 23.3 = 1,66,295 रुपये, वहीं 15% मेकिंग 3% GST= 1,86,500 रुपये. 18 कैरेट चेन की कीमत की बात करें तो सोना 5,800 × 23.3 = 1,35,140 रुपये, 15% मेकिंग, 3% GST मिलाकर 1,61,000 रुपये.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • 22, 18 या 14... 2 तोले की सोने की चेन कितने कैरेट में रहेगी मजबूत, कितना होगा खर्च?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.