कैसे वोट देते हैं भारत के राष्ट्रपति, क्या उनके लिए बनाया जाता है स्पेशल बूथ?
एबीपी लाइव | 28 Oct 2023 10:55 PM (IST)

कैसे वोट देते हैं भारत के राष्ट्रपति?
1
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है. इसके लिए निर्वाचन मंडल का प्रयोग किया जाता है.
2
इस मंडल में लोक सभा व राज्य सभा के सदस्य और भारत के सभी प्रदेशों तथा क्षेत्रों की विधान सभाओं के सदस्य होते हैं.
3
ये सदस्य अपना वोट डालते हैं. राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है.
4
जीत या हार चुने हुए सांसद विधायक के मत के मूल्य के हिसाब से होती है.
5
राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल हैं- राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य, लोकसभा के निर्वाचित सदस्य और प्रत्येक राज्य की विधान सभा के निर्वाचित सदस्य.
6
भारत में वोट डालने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है और यह नागरिकों का अधिकार है, कर्तव्य नहीं.