समुद्र में कैसे बनता है तूफान, क्या है इसके पीछे की असल वजह?

समुद्र में कई ऐसे बड़े तूफान बनते हैं जो वहां आसपास के देशों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो जाते हैं. कई बार इन तूफानों में जान-माल का भी नुकसान हो जाता है.
ऐसे में क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि आखिर समुद्र में तुफान बनते कैसे हैं? तो चलिए जान लेते हैं.
दरअसल समुद्र में तूफान का बनना मूल रूप से कारकों पर निर्भर करता है. जिसमें पहला कारक है कम से कम 29 डिग्री सेल्सियस का गर्म पानी होना. दूसरा नम हवा और कनवर्जिंग विंड होना.
बता दें तूफान बनने की शुरूआत महासागर की सतह पर चलने वाले थंडरस्टॉर्म (बिजली और बारिश वाला तूफान) के समूह से होती है.
जब सतह पर पानी गर्म होता है, तो थंडरस्टॉर्म उस गर्मी को सोख लेता है. इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है. इस दौरान अगर हवा का रुख भी अनुकूल हुआ, तो तूफान की उत्पत्ति होती है.
यही तूफान बढ़ते जाते हैं और किसी देश के करीब होने पर वहां भी तबाही मचा देते हैं.