कूलर के साथ पंखा चलाना कितना सही? चौंका देगा जवाब
एबीपी लाइव | 09 May 2024 10:24 AM (IST)

कूलर के साथ आपका घर में गर्मी से बचने के लिए पंखा चला लेना बेहद आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके कूलर की कूलिंग पर भी असर डाल सकता है.
1
जहां ऐसी कमरे में ठंडी हवा फैलाता है वहीं इसके उलट कूलर बाहर से हवा खींचकर उसे ठंडा करके कमरे में फेंकता है.
2
यदि आपका कमरा बड़ा है तो आप छत वाला पंखा भी चला सकते हैं, लेकिन आपका कमरा छोटा है तब आपको कूलर के साथ पंखा चलाने से बचना चाहिए.
3
वहीं यदि आप बेहतर कूलिंग चाहते हैं तो आप पंखे को कम स्पीड पर चलाएं ताकि कूलर की हवा कमरे में चारों ओर फैल सके.
4
वहीं आपकी छत में तपन हो तब तो आपको कूलर के साथ पंखा बिल्कुल नहीं चलाना चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बिल्कुल कूलिंग का एहसास ही नहीं होगा.
5
अब यदि आप आज ही ये ट्रिक अपनाएंगे तो आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.