Unique Cycling Rules: इस देश में साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता, पकड़े जाने पर लगता है जुर्माना

Unique Cycling Rules: जापान में साइकिल चलाना आने-जाने के सबसे आम तरीकों में से एक है. यहां पर लाखों लोग रोजाना आने-जाने के लिए साइकिल पर ही निर्भर हैं. लेकिन यहां पर साइकिल चलाने को लेकर एक काफी अलग नियम भी है. आइए जानते हैं क्या है यह नियम.
जापान में साइकिल चलाते समय छाता पकड़ना एक खतरनाक तरीका माना जाता है और यह गैरकानूनी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हैंडलबार पर सवार का कंट्रोल कम हो जाता है और सड़क पर बैलेंस खोने का खतरा बढ़ जाता है.
जापान में रोड ट्रैफिक एक्ट के तहत छाता लेकर साइकिल चलाते हुए पकड़े जाने पर साइकिल चलाने वालों पर लगभग ¥5000 यानी कि लगभग 2800 रुपये का स्टैंडर्ड जुर्माना लग सकता है.
पूरे देश में बदलाव से पहले ही जापान के कई इलाकों में इस पर बैन लगा दिया गया था. इसी के साथ कुछ इलाकों में नियम तोड़ने पर ¥50000 तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता था.
अधिकारियों के मुताबिक मुख्य सुरक्षा चिंता यह है कि छाता पकड़ने से साइकिल चलाने वाले को आगे का नजारा देखने में रुकावट आती है. उन्हें अचानक ब्रेक लगाने में भी परेशानी होती है और इमरजेंसी में ठीक से स्टीयरिंग करना मुश्किल हो जाता है.
जापान साइकिल चलाने के दूसरे सख्त कानून भी लागू करता है. इसमें साइकिल चलाते समय स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर भारी जुर्माना शामिल है. इसके लिए 6 महीने तक की जेल या फिर लगभग ¥1,00,000 का जुर्माना हो सकता है.
इसी के साथ ईयर फोन लगाकर साइकिल चलाना या शराब पीकर साइकिल चलाने पर भी रोक है. ऐसा करते पकड़े जाने पर 3 साल की जेल या ¥5,00,000 तक का जुर्माना लग सकता है.