एक्सप्लोरर
कोहिनूर ही नहीं इन तमाम नायाब हीरों से भी भारत का है नाता, कीमत इतनी कि एक शहर बस जाए
History Of Indian Diamond: भारत में कई सारे ऐसे नायाब हीरे एक समय पर मौजूद थे, जिनकी कीमत आज की तारीख में अरबों में है. गाहे-बगाहे इनका जिक्र होता रहता है. चलिए आज आपको इनके बारे में बताएं.
भारत को एक समय पर सोने की चिड़िया कहा जाता था. लेकिन विदेशी आक्रांताओं ने यहां से सब लूट लिया. भारत के पास एक से बढ़कर एक नायाब हीरे हुआ करते थे, जिसमें से कुछ तो गायब हो गए हैं, कुछ विदेशी म्यूजियम की शोभा बढ़ा रहे हैं. हाल ही में खबर आ रही है कि भारत की शाही विरासत का प्रतीक एतिहासिक हीरा गोलकोंडा ब्लू को 14 मई को जिनेवा में नीलामी के लिए रखा जाएगा. इसी कड़ी में चलिए आपको बताते हैं कि भारत के पास कौन-कौन से नायाब हीरे हुआ करते थे, जिनमें से कुछ गुमनाम हो चुके हैं.
1/8

18वीं शताब्दी में दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में हीरों की खानों का पता चलने से पहले तक दुनियाभर में भारत की गोलकुंडा खान से निकले हीरों की धाक हुआ करती थी.
2/8

गोलकुंडा की खदान से ही दुनिया का सबसे कीमती हीरा कोहिनूर निकला था. इसे 13वीं शताब्दी में निकाला गया था और फिलहाल यह ब्रिटिश क्राउन में लगा हुआ है.
Published at : 15 Apr 2025 02:19 PM (IST)
और देखें

























