क्या सच में सबसे पुरानी है तमिल भाषा? जानिए कितना पुराना है इसका इतिहास

भारत में हर कुछ किलोमीटर पर भाषा,पानी और भोजन बदल जाता है. ये भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को दर्शाता है. आज हम आपको तमिल भाषा के बारे में बताएंगे.
बता दें कि तमिल भाषा को भारत के साथ दुनिया की प्राचीन भाषाओं में एक माना जाता है. इतिहासकारों के मुताबिक तमिल ही दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है.
तमिल भाषा कितनी पुरानी है? बता दें कि इसको लेकर मान्यता है कि ये भाषा करीब 5000 साल पुरानी है. तमिल को द्रविड़ भाषा का दर्जा मिला है.
वहीं संस्कृत भाषा का हिन्दू धर्म ग्रंथों में इस्तेमाल होता है. भारत में प्राचीन साहित्य में भी इसका इस्तेमाल हुआ है. इसका इतिहास लगभग 3500 साल पुराना बताया जाता है.
जानकारों के मुताबिक संस्कृत विद्वानों की भाषा है और संस्कृत को ही सभी मुख्य भारतीय भाषाओं की जननी भी माना जाता है. जैसे हिंदी का विकास भी संस्कृत से हुआ है.
तमिल बोलने वालों की संख्या के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी भाषा है. तमिलनाडु और केंद्र शासित पुडुचेरी की आधिकारिक भाषा तमिल ही है. इतना ही नहीं सिंगापुर और श्रीलंका में तमिल भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है.