✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ऐसी भूतिया जगहें...जिनके बारे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

ABP Live   |  23 Dec 2022 10:07 AM (IST)
1

अगर आप घूमना चाहे तो दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है. खूबसूरत जगहें अक्सर लोगों का मन मोह लेती है. वहीं, दूसरी ओर कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें रहस्यमयी, बेहद डरावनी और भूतिया माना जाता है और इनके बारे में सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसी जगहों को हॉन्टेड प्लेस बोलते हैं. आइए आज ऐसी ही 4 जगहों के बारे में जानते हैं जो बेहद डरावनी हैं...

2

टॉवर ऑफ लंदन: इंग्लैंड में स्थित टॉवर ऑफ लंदन भी एक भूतिया जगहों में आती है. कहा जाता है कि किसी समय में यहां कई लोगों को मार दिया गया था और टॉवर के अंदर उन लोगों की आत्माएं भटकती रहती हैं.

3

इस्ला डे लास मुनेकास द्वीप :-इस आइलैंड को मृत गुड़ियों का द्वीप भी कहा जाता है. यह मेक्सिको सिटी में है. इस आइलैंड पर पेड़ों पर डरावनी गुड़ियां लटकती हुई दिखाई देती हैं. ऐसा कहा जाता है कि इन गुड़ियों का सिर और हाथ अक्सर हिलता-डुलता रहता है. इसीलिए इस जगह पर किसी की भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं होती है.

4

आइल ऑफ वाइट: घूमने के लिहाज से यह इंग्लैंड की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है, लेकिन इससे बहुत सी भूतिया कहानियां भी जुड़ी हैं जो इसे डरावनी बनाती हैं. कहा जाता है कि यहां हर साल भूतों का मेला लगता है.

5

पोवेग्लिया आइलैंड :- यह एक द्वीप है जो इटली के वेनिस शहर में मौजूद है. वैसे तो यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, लेकिन साथ ही इसे भूतिया और रहसमयी भी माना जाता है. इस आइलैंड को कई पैरानॉर्मल शोज में भी दिखाया जा चुका है. फिलहाल यहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • ऐसी भूतिया जगहें...जिनके बारे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.