✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

22 कैरेट से कितना सस्ता 18 कैरेट सोना, दो तोले की चेन बनवाने में कितना अंतर?

निधि पाल   |  04 Aug 2026 11:21 AM (IST)
22 कैरेट से कितना सस्ता 18 कैरेट सोना, दो तोले की चेन बनवाने में कितना अंतर?

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. 4 अगस्त 2026 को देश भर में सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. ऐसे में ज्वेलरी खरीदते समय सही निर्णय लेना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप 2 तोले यानी 20 ग्राम की सोने की चेन बनवाने की सोच रहे हैं, तो 18 कैरेट और 22 कैरेट के बीच का अंतर आपकी जेब पर सीधा असर डालता है. आइए आंकड़ों के जरिए समझें कि आपके लिए कौन सा विकल्प ज्यादा बजट-फ्रेंडली और टिकाऊ रहेगा.

1

ग्लोबल मार्केट में कॉमेक्स पर सोना सुबह 4,112.40 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा. ऐसे में दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर है.

Continues below advertisement
2

वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,08,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. हालांकि यह रेट अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग होता है.

Continues below advertisement
3

अगर आप पारंपरिक 22 कैरेट सोने में 20 ग्राम (2 तोले) की चेन बनवाते हैं, तो सिर्फ सोने की मूल कीमत 2,64,680 रुपये बैठती है. 22 कैरेट में 91.6% शुद्ध सोना होता है, जो इसे बेहद कीमती और पारंपरिक चमक देता है.

4

हालांकि इस पर लगने वाला मेकिंग चार्ज और 3% GST आपके फाइनल बिल को और बढ़ा देता है. 18 कैरेट सोने में 75% शुद्ध सोना होता है और बाकी 25% में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं.

5

18 कैरेट का भाव 1,08,300 रुपये प्रति 10 ग्राम होने के कारण 20 ग्राम की चेन आपको 2,16,600 की पड़ेगी. यानी यहां सिर्फ सोने के बेस प्राइस में ही आपको सीधे 48,080 रुपये की बड़ी बचत मिलती है.

6

18 कैरेट सोना न केवल सस्ता है, बल्कि अन्य धातुओं के मिश्रण के कारण 22 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ भी होता है.

7

अगर आप चेन को रोजाना पहनने के लिए ले रहे हैं, तो 18 कैरेट में स्क्रैच आने या टूटने का जोखिम 22 कैरेट के मुकाबले काफी कम हो जाता है,

8

ध्यान रहे कि ऊपर बताई गई दोनों कीमतों में 3% GST और ज्वैलर का मेकिंग चार्ज (जो आमतौर पर 8% से 15% तक होता है) शामिल नहीं है. जब ये अतिरिक्त शुल्क जुड़ेंगे, तो 18 कैरेट की चेन चुनने पर आपकी कुल बचत 50,000 से भी अधिक हो सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • 22 कैरेट से कितना सस्ता 18 कैरेट सोना, दो तोले की चेन बनवाने में कितना अंतर?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.