Shortest flight: ये है दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, मात्र इतने सेकंड हवा में करती है सफर

हवाई जहाज से सफर करना भला किसे पसंद नहीं होता? चाहे ऊंचाई का डर हो या फिर टर्बुलेंस की चिंता, फिर भी ज्यादातर लोग इस अनुभव को लेना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा की, जो इतनी छोटी है कि इसमें लोगों को डरने का भी समय नहीं मिलता
यह जगह Scotland में है, जो Westray और Papa Westray नाम के दो छोटे द्वीपों को जोड़ती है, इन दोनों के बीच की दूरी सिर्फ 2.7 किलोमीटर है, जो बड़े-बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के रनवे से भी कम है. इस फ्लाइट का आधिकारिक समय करीब 90 सेकंड है, और अगर मौसम और हालात अनुकूल हों, तो यह दूरी सिर्फ 50–55 सेकंड में भी पूरी की जा सकती है
यह फ्लाइट Loganair नाम की रीजनल स्कॉटिश एयरलाइन द्वारा ऑपरेट की जाती है. इसके लिए आमतौर पर 10 सीटों वाला Britten-Norman Islander इस्तेमाल किया जाता है, जो एक ट्विन-इंजन विमान है और खास तौर पर छोटी दूरी की फ्लाइट्स के लिए ही बनाया गया है.
यह बेहतरीन सुविधा 1967 से शुरू हुई है और तब से लगातार सेवा में बनी हुई है, यही वजह है कि यह न सिर्फ दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल फ्लाइट मानी जाती है, बल्कि अब तक सबसे लंबे समय तक चलने वाले रीजनल एयर रूट्स में से एक भी है
शुरुआत में देखने पर यह उतना महत्वपूर्ण नहीं लगता, लेकिन अगर इन द्वीपों पर रहने वाले 70–90 लोगों की बात करें, तो उनके लिए यह बेहद अहम हो जाता है. यह फ्लाइट उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
रोजमर्रा की जिंदगी में यह फ्लाइट ज्यादातर टीचर्स, स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा इस्तेमाल की जाती है, जिन्हें अक्सर एक द्वीप से दूसरे द्वीप जाना होता है.
अब अगर गौर करें, तो यहां ब्रिज का निर्माण भी कराया जा सकता है, लेकिन कम जनसंख्या को देखते हुए यहां पुल बनाना न तो आर्थिक रूप से सही है और न ही सुविधाजनक. ऐसे में एयर सर्विस ही यहां के लिए एक किफायती और बेहतर विकल्प साबित होती है.