Election 2023: चुनाव से जुड़ी तमाम चीजों को राज्य में कौन सा अधिकारी देखता है?

देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. नवंबर में यहां वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे.
चुनाव आयोग ने कुछ ही दिन पहले चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, इसके बाद चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
चुनाव से पहले वोटिंग और उससे जुड़ी तमाम तरह की जरूरी जानकारी आपको जाननी जरूरी हैं.
क्या आप जानते हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में चुनाव की तमाम चीजों को कौन देखता है?
चुनाव आयोग के मुताबिक रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट 1950 के तहत राज्य में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) चुनाव से जुड़े तमाम कामकाज देखते हैं.
चुनाव आयोग चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को नियुक्त करता है, ये राज्य सरकार के तहत काम करने वाला ही कोई अधिकारी हो सकता है.
इसी तरह जिलों में भी एक अधिकारी को चुनाव की जिम्मेदारी दी जाती है. जिसे डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) कहते हैं.