✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब

निधि पाल   |  20 Jan 2026 06:32 PM (IST)
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब

अक्सर आपने सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप फॉरवर्ड या सामान्य बातचीत में सुना होगा कि पुलिस का फुल फॉर्म होता है और ठीक वैसे ही आर्मी का भी कोई पूरा नाम बताया जाता है. कई बार लोग पूरे भरोसे से कहते हैं कि ARMY का मतलब Alert, Regular, Mobility, Young होता है. लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ सुनाई-सुनाई बात? क्या भारतीय सेना का भी कोई आधिकारिक फुल फॉर्म है, या फिर यह सिर्फ एक व्याख्या है? आइए, इस रिपोर्ट में समझते हैं.

1

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ARMY कोई शॉर्ट फॉर्म या संक्षिप्त शब्द नहीं है. यह अंग्रेजी भाषा का एक स्वतंत्र शब्द है, जिसका सीधा अर्थ होता है ‘सेना’. यानी ARMY के अक्षरों से बना कोई आधिकारिक फुल फॉर्म सरकार या सेना द्वारा तय नहीं किया गया है.

2

जो फुल फॉर्म अक्सर बताया जाता है, वह है- Alert, Regular, Mobility, Young. वह असल में एक प्रेरणात्मक व्याख्या है, न कि आधिकारिक नाम है.

3

फिर ARMY का यह अर्थ कहां से आया यह समझने की जरूरत है. समय-समय पर लोगों ने सेना के गुणों को समझाने के लिए ARMY शब्द के अक्षरों से कुछ शब्द जोड़ दिए.

4

A से Alert यानी सतर्क, R से Regular यानी अनुशासित, M से Mobility यानी तेजी और गतिशीलता, Y से Young यानी युवा जोश. इसका मकसद सेना की भावना और विशेषताओं को समझाना है, न कि कोई औपचारिक फुल फॉर्म बताना.

5

पुलिस को लेकर भी अक्सर कहा जाता है कि POLICE का मतलब Protection Of Life In Civil Establishment होता है. लेकिन सच्चाई यह है कि POLICE भी कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है. यह भी एक शब्द है, जिसका इस्तेमाल कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के लिए होता है.

6

यानी पुलिस और आर्मी, दोनों ही मामलों में जो फुल फॉर्म बताए जाते हैं, वे असल में बाद में बनाए गए अर्थ हैं, सरकारी दस्तावेजों में दर्ज नाम नहीं है.

7

आर्मी और पुलिस की भूमिका अलग-अलग होती है. आर्मी का मुख्य काम देश की सीमाओं की रक्षा करना और बाहरी खतरों से निपटना होता है. वहीं पुलिस का काम देश के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा करना होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.