किसे कहते हैं खजूर का राजा, जानते हैं आप?

खजूर सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. जो हर व्यक्ति की सेहत के लिए बेहद आवश्यक होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर का राजा किसे कहते हैं. यदि नहीं तो चलिए जान लेते हैं.
बता दें कि मेजडूल खजूर को 'खजूर का राजा' कहा जाता है. जिसकी वजह इसका बड़ा आकार और बेहद अच्छा स्वाद है.
इस खजूर का वजन 15 से 35 ग्राम होता है और ये लम्बे आकार के होते हैं. इनका रंग भी गहरा महोगनी भूरा होता है.
मेडयूल खजूर को माजुल और माझूल के नाम से भी जाना जाता है. सालभर इसकी काफी मांग रहती है. इस खजूर को मूल रूप से मोरक्को में उगाया जाता है.
ये स्वाद में बहुत ही मीठा होता है और इसका गूदा मुलायम व रसीला होता है. वर्तमान में मेडजूल खजूर को अमेरिका, इजराइल, फिलिस्तीन, ईरान, सऊदी अरब में भी उगाया जाता है.
मेडजूल एक प्रीमियम खजूर होता है, जो दुनियाभर में खासा लोकप्रिय है. बाजार में इस तरह के एक किलो खजूर की कीमत 1300 रुपए के आसपास है.