यह इंसानी खोपड़ी है या कद्दू!...अजीबों गरीब शेप वाले ये फल देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप!
क्या आपने कभी चौकोर, दिल के आकार का या किसी इंसानी खोपड़ी की शेप वाला कद्दू देखा है? यह सब पड़कर आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? क्या किसी फल के प्राकृतिक आकार को बदला जा सकता है? जवाब आपको आगे मिलेगा...
Fruit Mould नाम की एक कंपनी है. यह कंपनी फलों और सब्जियों को अजीबो-गरीब और मनचाहा आकार देने का काम करती है. यहां कद्दू, सेब, तरबूज, खीरा आदि कई तरह के फलों को Customized Shape दिया जाता है.
फलों और सब्जियों को मनचाहा आकार देने के लिए कंपनी प्लास्टिक के सांचे इस्तेमाल करती है. फल को जो भी आकार देना है उसे उसी आकार के सांचे में बड़ा किया जाता है. ये सांचे प्लास्टिक से बनें होते हैं और पारदर्शी होते हैं.
ये सांचे चौकोर, सितारा, दिल, बुद्धा, खोपड़ी आदि कई आकर के होते हैं. बहुत से सांचों में डिजाइन बना होता है, यहां तक की कुछ सांचों से आप ऐसे फल भी बना सकते हैं जिसपर I Love You लिखा हो. इन सांचों को कंपनी की Official Website से खरीदा भी जा सकता है.
गौरतलब है कि सांचे को फल या सब्जी पर तभी लगा दिया जाता है जब उसका आकार बहुत छोटा होता है. फल के पूरी तरह से विकसित हो जाने पर सांचे को खोलकर उसे आसानी से बाहर निकाल लिया जाता है.