Crocodile: भोजन करते समय रोता है ये जानवर, बेहद रोचक है इसके पीछे की वजह

मगरमच्छ
इंसान हो या जानवर खाना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है. कुछ जानवर और इंसान शाकाहारी होते है और कुछ मांसाहारी होते है.
खाना खाने की पसंद और तरीका भी हर किसी का अलग-अलग होता है. लेकिन सबके बीच एक सामान्य बात ये है कि खाना हर किसी को चाहिए. बिना भोजन के कोई इंसान और जानवर जीवित नहीं रह सकता है.
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने वाले हैं, जो खाना खाते वक्त रोता है. जी हां खाना खाते वक्त रोता है. क्यों रोना का अर्थ दुख होता है, लेकिन ये जानवर बिना किसी बात के खाना खाने के वक्त रोता है.
बता दें कि मगरमच्छ खाना खाते वक्त रोता है. इतना ही नहीं जब ये खाते वक्त आंसू बहाते हैं, तो इनके आंसुओं को पीने का काम मक्खियां करती हैं. क्योंकि इन आंसुओं में मिनिरल्स और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं, ऐसे में मक्खियां इन्हें पी लेती हैं.
रिसर्च के मुताबिक खाना खाते वक्त मगरमच्छ और घड़ियालों के टियर ग्लैंड में खिंचाव महसूस होता है. इसलिए उनकी आंखों से आंसू निकलते रहते हैं. इन आंसुओं के पीछे कोई भावनात्मक वजह नहीं होती है. इसीलिए मुहावरे के तौर पर भी घड़ियालू आंसुओं का इस्तेमाल किया जाता है, जो सिर्फ दिखावे के होते हैं.