Cemeteries In Romania: इस देश के कब्रिस्तान हैं सबसे बड़े टूरिस्ट प्लेस, मुर्दों के बीच वक्त बिताने जाते हैं लोग

Cemeteries In Romania: कब्रिस्तान एक ऐसी जगह है, जिसका नाम सुनकर भी इंसान खौफ में आ जाता है. हमने और आपने अपने बुजुर्गों से किस्से कहानियों में डरावने कब्रिस्तान का जिक्र जरूर सुना होगा. कब्रिस्तान कोई घूमने की जगह नहीं होती है. आमतौर पर लोग यहां तभी उनका अपना कोई मर जाता है और उसे दफनाना होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक देश ऐसा है, जिसके कब्रिस्तान टूरिस्ट प्लेस हैं. यहां पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं. चलिए आपको विस्तार से बताएं.
जी हां इस तरीके के अजीबोगरीब कब्रिस्तान रोमानिया में हैं, जिसे लोग सिमेट्री के नाम से भी जानते हैं. इन कब्रिस्तानों में अलग-अलग चित्र बने हैं, जो कि अलग कहानियां बयां करते हैं.
इन कब्रिस्तान में रंग बिरंगे पत्थर लगे रहते हैं और उस कब्र के ऊपर रंग-बिरंगे पत्थरों से उस इंसान की जिंदगी के बारे में कहानियां लिखी होती हैं. साथ ही उस पर चित्र भी बने रहते हैं.
ये कब्रिस्तान रोमानिया के मारा मारोश गांव में स्थित है. इस कब्रिस्तान में आप मृतक के बारे में सबकुछ जान सकते हैं. जैसे कि वो क्या काम करता था और उसकी मौत कैसे हुई.
इसके बाद नंबर आता है बेल्लू कब्रिस्तान का. रोमानिया के टूरिस्ट कब्रिस्तान में ये भी टॉप पर है. ये उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है जो कि पुराने शहर के अलावा और कुछ देखने की इच्छा रखते हैं. इसके आत्माओं के बगीचे के नाम से भी जानते हैं.
यहां का यहूदी कब्रिस्तान भी देखने लायक है, जो कि इस देश के सबसे पुराने कब्रिस्तानों में से एक है. इसमें 1941 के नरसंहार पीड़ितों को दफनाया गया है.
अगला नंबर है इवेंजिलिकल कब्रिस्तान का. ये आपको किसी भी पर्यटक की गाइडबुक में नहीं मिलेगा. अगर आप यहां जाते हैं, तो इस जगह यात्रा करना न भूलें.
लूथरन कब्रिस्तान पहाड़ी की चोटी पर स्थित 14वीं सदी के किले के खंडहरों के चारों ओर है. अगर आप यहां जाते हैं तो आपको ऐसा लगेगा कि आप वक्त में पीछे चले गए हैं.