✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या चीनी खरीदने पर लिमिट लगा सकते हैं दुकानदार? जानें नियम

निधि पाल   |  25 Aug 2026 04:29 PM (IST)
क्या चीनी खरीदने पर लिमिट लगा सकते हैं दुकानदार? जानें नियम

देश भर के खुदरा बाजारों में चीनी की दरें 60 रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर गई हैं. कीमतों में आई इस तेजी के बीच सरकार का कहना है कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और जल्द ही दरों में राहत मिलेगी. हालांकि, इंदौर के एक बड़े सुपर स्टोर में प्रति ग्राहक 5 किलो चीनी बिक्री की सीमा तय किए जाने का नोटिस बोर्ड लगने के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या दुकानदार अपनी मर्जी से बिक्री सीमित कर सकते हैं.

1

कानूनी रूप से देखा जाए तो सुपरमार्केट और बड़े रिटेल स्टोर अपनी दुकान के स्टॉक को प्रबंधित करने के लिए प्रति ग्राहक बिक्री की मात्रा तय कर सकते हैं. जब बाजार में किसी सामान की मांग अचानक बढ़ जाती है, तो बड़े स्टोर अपने सभी नियमित ग्राहकों तक सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बनाते हैं.

Continues below advertisement
2

यह कदम किसी सरकारी आदेश के तहत नहीं, बल्कि दुकानदारों का अपना व्यावसायिक प्रबंधन फैसला होता है, ताकि कोई एक ही ग्राहक सारा माल न खरीद ले. प्रशासनिक स्तर पर सरकार ने आम खरीदारों पर नहीं, बल्कि बड़े व्यापारियों और थोक उपभोक्ताओं पर कड़े नियम लागू किए हैं.

Continues below advertisement
3

जो कमर्शियल उपभोक्ता या कंपनियां हर महीने 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का इस्तेमाल करती हैं, उनके भंडारण की सीमा और समय तय की गई है.

4

सरकार का मकसद बाजार में चीनी का कृत्रिम संकट पैदा होने से रोकना और थोक स्तर पर होने वाली जमाखोरी पर अंकुश लगाना है, ताकि आम जनता को उचित दाम पर सामान मिलता रहे.

5

त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में अचानक चीनी की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में कुछ लोग या छोटे कारोबारी रिटेल स्टोर से सस्ती दरों पर भारी मात्रा में चीनी खरीदकर उसका अवैध भंडारण कर लेते हैं.

6

इसी कालाबाजारी और कालाबाजारी के बाद होने वाले कृत्रिम संकट से बचने के लिए रिटेल चेन अपने स्तर पर सीमित मात्रा में सामान बेचने का नियम लागू करती हैं. इससे आम ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से सामान मिलता रहता है.

7

आम नागरिकों या घरेलू जरूरतों के लिए कानून में चीनी खरीदने पर कोई सीधी पाबंदी नहीं लगाई गई है. अगर कोई व्यक्ति अपने घर के किसी बड़े आयोजन या शादी-ब्याह के लिए सामान्य से अधिक मात्रा में चीनी खरीदता है, तो उस पर कोई कानूनी रोक नहीं है.

8

हालांकि, यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान में माल की कमी या स्थानीय स्थिति का हवाला देकर 5 या 10 किलो की सीमा तय करता है, तो ग्राहक उस पर जबरन ज्यादा सामान देने का दबाव नहीं बना सकते क्योंकि यह विक्रेता का निजी निर्णय होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • क्या चीनी खरीदने पर लिमिट लगा सकते हैं दुकानदार? जानें नियम
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.