✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

औरंगजेब की कब्र का तो मराठों ने कुछ नहीं किया, लेकिन मुगलों की खास चीज कर दी थी तहस-नहस, इतिहास में भी दर्ज है यह किस्सा

प्रांजुल श्रीवास्तव   |  17 Mar 2025 06:47 PM (IST)
औरंगजेब की कब्र का तो मराठों ने कुछ नहीं किया, लेकिन मुगलों की खास चीज कर दी थी तहस-नहस, इतिहास में भी दर्ज है यह किस्सा

महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में मौजूद मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर देश में सियासत तेज होती जा रही है. बीते दिनों इस कब्र की देखरेख में भारी-भरकम खर्च की बात सामने आई थी.

1

हिंदूवादी संगठनों ने औरंगजेब के मकबरे को गिराने की मांग कर डाली है. बजरंग दल की ओर से यहां तक कहा गया है कि अगर प्रशासन इस कब्र को नहीं हटाता है तो कारसेवक इस मकबरे को गिरा देंगे, जिसके बाद औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

2

भले ही औरंगजेब के मकबरे को इस समय गिराने की बात जोर पकड़ी हो, लेकिन मराठों और मुगलों के बीच लंबी दुश्मनी के इतिहास के बावूजद मराठा साम्राज्य में औरंगजेब के मकबरे के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी.

3

1707 में उसकी मृत्यु के बाद मराठों ने औरंगजेब की कब्र को नुकसान नहीं पहुंचाया. यहां तक कि संभाजी के बेटे शाहू प्रथम जब छत्रपति बने तो वह औरंगजेब की कब्र पर श्रद्धांजलि देने भी गए थे.

4

यहां तक कि छत्रपति शाहू प्रथम के बाद भी मराठों ने औरंगजेब सहित अन्य मुगल स्मारकों को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उन्हें संरक्षित किया. हालांकि, मराठों ने मुगलों की एक खास चीज को तहस-नहस कर दिया था.

5

जानकारी के मुताबिक, मुगल जब कमजोर हुए तो मराठों ने कई बार दिल्ली पर आक्रमण किया. इस दौरान कई जगहों पर लूटपाट की घटनाओं का जिक्र भी मिलता है.

6

1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई से पहले मराठों ने दिल्ली के लाल किले को निशाना बनाया था.उस दौरान मराठों द्वारा दीवान-ए-खास को लूटकर तहस-नहस कर दिया था. इस जगह मुगल सम्राट का दरबार लगा करता था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • औरंगजेब की कब्र का तो मराठों ने कुछ नहीं किया, लेकिन मुगलों की खास चीज कर दी थी तहस-नहस, इतिहास में भी दर्ज है यह किस्सा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.