✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या पुलिस वाले 'बाल' कलर नहीं करवा सकते? ओडिशा DSP पर मचे बवाल के बीच जानिए जवाब

निधि पाल   |  30 Jan 2026 06:28 PM (IST)
क्या पुलिस वाले 'बाल' कलर नहीं करवा सकते? ओडिशा DSP पर मचे बवाल के बीच जानिए जवाब

पुलिस बाल रंग नियम

1

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस मैनुअल में बालों के रंग को लेकर कोई बहुत स्पष्ट और शब्दशः नियम दर्ज नहीं है. लेकिन इसके बावजूद पुलिस बल से सादगी, एकरूपता और अनुशासन की उम्मीद की जाती है.

2

पुलिस को अर्धसैनिक बल की तरह माना जाता है, जहां वर्दी, आचरण और बाहरी रूप सभी में एक समान गंभीरता जरूरी होती है.

3

आमतौर पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बालों को प्राकृतिक रंगों जैसे काला या भूरा रखने की अपेक्षा की जाती है. नीला, गुलाबी, हरा, बैंगनी या चमकीला लाल जैसे रंग अस्वाभाविक माने जाते हैं.

4

ऐसे रंग ध्यान भटकाने वाले होते हैं और वर्दी की गंभीरता को कम कर सकते हैं. पुलिस की पहचान एक अनुशासित और भरोसेमंद संस्था के रूप में होती है, इसलिए बाहरी दिखावट भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए.

5

पुलिस की वर्दी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और अधिकार का प्रतीक होती है. वर्दी में एकरूपता इसलिए जरूरी मानी जाती है ताकि आम जनता में सम्मान और भरोसा बना रहे. चमकीले या फैशन वाले हेयर स्टाइल को कई बार अनुशासन के खिलाफ माना जाता है.

6

इसी कारण वरिष्ठ अधिकारी ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करते हैं, भले ही नियम बहुत सख्ती से लिखे न हों. इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी सेवा में निजी पसंद की सीमा कहां तक है.

7

बाल रंगवाना आम नागरिक के लिए निजी फैसला हो सकता है, लेकिन वर्दीधारी सेवाओं में यह व्यक्तिगत आजादी अनुशासन के दायरे में बंध जाती है. पुलिस जैसे बलों में यह अपेक्षा की जाती है कि अधिकारी अपनी पहचान से ज्यादा संस्था की छवि को प्राथमिकता दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • क्या पुलिस वाले 'बाल' कलर नहीं करवा सकते? ओडिशा DSP पर मचे बवाल के बीच जानिए जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.