✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Gauahar Khan ने शादी का एक महीना पूरा होने पर शेयर की अनदेखी फोटोज़, लिखा प्यारा सा नोट

एबीपी न्यूज़   |  25 Jan 2021 04:02 PM (IST)
1

गौहर खान और जैद जरबार एक फोटो में अपनी शादी वाले दिन साथ में डांस करते दिखाई दे रहे है जिसमें गौहर खान लाल रंग के लहंगे में नज़र आ रही हैं. वहीं जैद दरबार ने कढ़ाई से भरी शेरवानी पहनी हुई है. दोनों शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत नज़र आए थे. इसी के साथ पहली फोटो में उनके वेडिंग रिसेप्शन की है जिसमें रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

2

गौहर खान ने अपनी शादी की एक महीने की सालगिरह पर पति ज़ैद दरबार के लिए एक प्यारे से नोट के साथ अपनी शादी की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. आपको बता दें, शेयर की गई फोटोज गौहर खान और जैद दरबार की मेंहदी, हल्दी और शादी की है जिसमें दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं.

3

गौहर खान ने जैद दरबार को 'जानू' कहते हुए लिखाकि, ‘फर्स्ट मंथ एनीवर्सरी बहुत सारे लोगों के लिए मायने नहीं रखती है लेकिन मेरे लिए ये मेरे सच्चे प्यार, मेरे सबसे अच्छे दोस्त को पाने के सेलेब्रेशन जैसा है, जो मेरे अच्छे समय में मेरे पार्टनर जैसा और बुरे समय में रीढ़ बनकर मेरे साथ खड़ा रहता है. जैद इतने शानदार इंसान बने रहने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया.’

4

वहीं दूसरी फोटो में गौहर खान और जैद दरबार की मेंहदी सेरेमनी की है. जिसमें दोनों ने हाथ में फूल पकड़ा हुआ है और अपनी मेंहदी की ड्रेस को कैरी करते हुए नज़र आ रहे हैं. इसके आलावा तीसरी फोटो में हल्दी सेरेमनी की है, जिसमें ये जोड़ा पीले कपड़ों में डांस करते हुए नजर आ रहा है.

5

आपको बता दें, दोनों ने पिछले साल 2020 के दिसंबर महीने में क्रिसमस वाले दिन शादी के बंधन में बंधे थे. अपनी शादी के तुरंत बाद गौहर खान मुंबई से अपनी शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना हुई थीं. इसी के साथ 15 जनवरी को गौहर खान की वेब सीरीज तांडव भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Gauahar Khan ने शादी का एक महीना पूरा होने पर शेयर की अनदेखी फोटोज़, लिखा प्यारा सा नोट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.