✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

In Pics: सारा से लेकर दीपिका, इन सात अभिनेत्रियों को मिला NCB का नोटिस, जानिए किससे किस दिन होगी पूछताछ

एबीपी न्यूज़   |  24 Sep 2020 09:38 AM (IST)
1

करिश्मा प्रकाश- दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने तबीयत ख़राब होने की वजह से इसके लिए कुछ वक्त मांगा. अधिकारी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार तक के लिए पेशी से छूट दी गई है. एनसीबी के सूत्र के मुताबिक प्रकाश के व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स के बारे में बातचीत मिली है.

2

श्रुति मोदी- सुशांत की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी को भी आज NCB ने पूछाताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी श्रुति मोदी से पूछताछ की थी. इस तस्वीर में आप श्रुति मोदी को रिया चक्रवर्ती के साथ देख सकते हैं. दोनों की ये पुरानी तस्वीर है.

3

रकुल प्रीत सिंह- रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा को आज NCB के सामने पेश होना होगा. रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान 25 नाम उगले थे जिनमें रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल था. रकुल इसके खिलाफ हाईकोर्ट भी पहुंची थी लेकिन फिलहाल उनकी मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

4

सारा अली खान- सारा अली खान 26 सितंबर को NCB के सामने पेश होंगी. सैफ और अमृता की बेटी सारा ने सुशांत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सारा भी सुशांत के साथ ड्रग्स लेती थीं.

5

दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण मुंबई में नहीं हैं ऐसे में अभिनेत्री 25 सितंबर यानि कल को एनसीबी के सामने पेश हो सकती हैं. इससे पहले एनसीबी ने मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को भी तलब किया था, लेकिन प्रकाश खराब स्वास्थ्य के कारण एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पाई थीं.

6

श्रद्धा कपूर- अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को NCB पूछताछ करने वाली है. इसके लिए उन्हें समन भेजा जा चुका है. श्रद्धा कपूर ने सुशांत के साथ हिट फिल्म 'छिछोरे' में काम किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि छिछोरे के सफलता के बाद सक्सेस बैश रखा गया था जिसमें ड्रग्स का सेवन हुआ था. इस पार्टी में श्रद्धा और सुशांत दोनों ही शामिल हुए थे.

7

सिमोन खंबाटा- रकुल प्रीत सिंह के साथ साथ सिमोन खंबाटा से भी आज ही NCB पूछताछ करने वाली है,

8

ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा समेत सात लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. आज से सभी को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा. आगे की स्लाइड्स में जानिए किस अभिनेत्री से किस दिन होगी पूछताछ.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • In Pics: सारा से लेकर दीपिका, इन सात अभिनेत्रियों को मिला NCB का नोटिस, जानिए किससे किस दिन होगी पूछताछ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.