आपकी सेक्स लाइफ को चौपट कर सकती हैं खाने की ये चीजें, पिज्जा भी है इसमें शामिल
बर्गर और फ्रेंच फ्राइज भी ऐसे जंकफूड हैं जो पुरुषों के र्स्पम काउंट को घटाते हैं. दरअसल, इनमें हाइड्रोजन युक्त वसा होती है जो कि र्स्पम की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों को प्रभावित करती है.
पिज्जा इनमें से सबसे आगे है. पिज्जा में डलने वाला चीज सेक्स हार्मोन को प्रभावित करता है और उसके प्रोडक्शन में बाधा डालता है. ये ना सिर्फ फैट बढ़ाता है बल्कि महिला और पुरुष के सेक्स हार्मोंस जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टोस्टेरॉन को बुरी तरह प्रभावित करता है.
यूं तो सोयाबीन प्रोटीन का महत्वपूर्ण सोर्स है लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, सोयाबीन खाने से पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन का उत्पादन कम हो जाता है. सोयाबीन में मौजूद फोटोईस्ट्रोजेन सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन को इफेक्ट करते हैं जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है.
ये तो सभी जानते हैं एल्कोहल के सेवन से सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है लेकिन क्या आप से जानते हैं इससे सेक्स ड्राइव भी कम होती है और सेक्स क्षमता भी घट जाती है.
आलू चिप्स या तले हुए चिप्स खाने से ना सिर्फ सेक्स ड्राइव कम होती है बल्कि उत्तेजना पैदा करने वाले हार्मोंस के प्रोडक्शन में भी कमी आ जाती है. नतीजन, सेक्स लाइफ बर्बाद होने लगती है.
माउथ फ्रेशनर, सेंटरफ्रेश और मेंटॉस जैसे पदार्थों के सेवन से भी बचें. बेशक से आपकी सांस को तरोताजा करते हैं लेकिन इनमें मौजूद मेंथॉल सेक्स ड्राइव को लो करता है.
बहुत से ऐसे फूड हैं जिनका आपकी सेक्स लाइफ पर इफेक्ट पड़ता है. कुछ ऐसे फूड हें जिन्हें खाने से सेक्स ड्राइव बूस्ट होती है लेकिन कुछ ऐसे भी फूड हैं जो सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकते हैं. जानें कौन से हैं वे फूड और क्यों हैं ये नुकसानदायक. सभी फोटोः गेटी इमेज
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.