आखिर क्यों जलाया गया ब्रिटेन में डोनाल्ड ट्रंप का विशालकाय पुतला!
ब्रिटेन में जलाया गया डॉनाल्ड ट्रंप का 36 फुट ऊंचा पुतला. ट्रंप के इस पुतले के हाथ में हिलेरी क्लिंटन का सिर भी था. आगे की स्लाइड्स में जानें क्यों ब्रिटेन में जलाया गया रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का विशालकाय पुतला....!
ब्रिटेन में एडनब्रिज बोनफायर सोसायटी हर साल एक हस्ती का चुनाव करती है. इस चुनी हुई हस्ती के पुतले को सार्वजनिक जगह पर जलाया जाता है.
आपको बता दें कि बोनफायर सेलिब्रेशन के दौरान पूरे लंदन में ट्रप के पुतले फूंके गए हैं.
बोनफायर सेलिब्रेशन 1605 में संसद की उड़ाने की साजिश को नाकाम करने की याद में मनाया जाता है. डोनाल्ड ट्रंप से पहले लांस आर्मस्ट्रॉन्ग, सद्दाम हुसैन, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे कई लोगों के पुतले फूंके जा चुके हैं. ऐसा भी माना जाता है कि इस सेलिब्रेशन के दौरान उन लोगों के पुतले फूंके जाते हैं जो कम लोकप्रिय होते हैं.
इस साल महान हस्ती के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को चुना गया. इस सेलिब्रेशन में डोनाल्ड ट्रंप के 36 फुट लंबे पुतले को फूंका गया. ट्रंप के हाथ में हिलेरी का सिर भी था.
बोनफायर सेलिब्रेशन में पिछले 16 सालों से बड़ी हस्तियों के पुतलों को फूंका जा रहा है.