इस गांव में मुस्लिम महिलाएं करती हैं मां दुर्गा की अाराधना!

पिछले करीब 3 वर्षों से चांद नगर में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. आगरा के फतेहाबाद की हिन्दू - मुस्लिम एकता की ये कहानी पूरे देश के लिए मिसाल पेश कर रही है.
चांद नगर हिन्दू और मुस्लिम की बराबर आबादी वाला क्षेत्र है. नवरात्रों में होने वाले दुर्गा माता कार्यक्रम का आयोजन यहां के हिन्दू और मुस्लिम मिल कर करते हैं.
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रों में मुस्लिम समाज की महिला न सिर्फ दुर्गा का पूजन करती हैं बल्कि हिन्दू धर्म से जुड़े देवी देवताओं पर आधारित गीतों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती हैं.
आगरा स्थित फतेहाबाद के चांद नगर में सजे माता दुर्गा के पंडाल में धार्मिक गीत पर नृत्य कर रहीं ये लड़कियां हिन्दू धर्म से नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं. अगर यहां के लोगों की बात की जाए तो इस आयोजन को हिन्दू और मुस्लिम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा ही संचालित किया जाता है.
अब तक रामलीला में मुस्लिम समुदाय द्वारा मंचन की ही ख़बरें देखने और सुनने को मिलती हैं. लेकिन ताजनगरी आगरा में दुर्गा पूजा में मुस्लिम सुमदाय के लोगों ने पूजा अर्चना कर आपसी भाईचारे की एक अनोखी मिसाल पेश की है.