फेसबुक पर फेक अकाउंट चलाने वालों की खैर नहीं, अब देना होगा सबूत
फेसबुक ने कहा, आज हमने पेज चलाने के लिए अथॉरिटी की शुरुआत की है, ताकि लोग अमेरिका में बड़े दर्शक वर्ग के साथ पेज का मैनेजमेंट कर सकें. फोटो - फ्री गूगल इमेज
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फर्जी खातों पर लगाम लगाने की कवायद को तेज किर दिया है. कंपनी नए नियम लाने जा रही है जिससे फर्जी खाता और पेज चलाने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. कंपनी का मानना है कि ऐसा करना इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि भारी संख्या में लोग फेक अकाउंट चला रहे हैं. फोटो - फ्री गूगल इमेज
कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय वाली सोशल कंपनी ने कहा कि जो लोग इन पेजों का मैनेजमेंट करेंगे, उन्हें अथॉरिटी की प्रक्रिया से गुजरना होगा, ताकि वे पोस्ट करना जारी रख सकें. इससे जो फर्जी या घुसपैठ किए गए खातों के माध्यम से पेज का मैनेजमेंट करते हैं, उनके लिए ऐसा करना मुश्किल हो जाएगा. फोटो - फ्री गूगल इमेज
नए कदमों के बाद फेसबुक पेज के प्रबंधकों को अपना खाता सुरक्षित रखने के लिए दो चरणों के वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा और अपने प्राथमिक घर के पते की भी पुष्टि करनी होगी. फोटो - फ्री गूगल इमेज
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने शुक्रवार को अपने प्लेटफार्म पर नकली या घुसपैठिया खातों को चलाना अधिक कठिन बनाने के लिए कदम उठाए हैं, और यूजर्स से अथॉरिटी की मांग की है. अमेरिका में कंपनी के बड़ी संख्या में यूजर्स हैं. फोटो - फ्री गूगल इमेज
गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में फेक न्यूज को लेकर काफी विवाद हुआ था. जिसे सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए काफी प्रमोट भी किया जाता रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि फेसबुक की ये पहल फेक न्यूज पर लगाम लगाने में भी सही साबित होगी. फोटो - फ्री गूगल इमेज