अजीब दास्तां है: क्यों नहीं हुई Dilip Kumar की Madubala से शादी, जानिए
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला का 1969 में निधन हो गया था. वो बड़े पर्दे पर जितनी ग्लैमरस दिखती थीं, उनकी जिंदगी उतनी ही दुखद थी. अपनी एक किताब में दिलीप कुमार ने खुलासा किया कि वह मधुबाला को प्यार करते थे.
आपको बता दें, मधुबाला के पिता एक प्रोडक्शन कंपनी चलाया करते थे. उनके पिता का ये मानना था कि शादी के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला उनके बैनर के नीचे आ जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट की माने तो मधुबाला के पिता और दिलीप कुमार के बीच विवाद भी हुआ था.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिलीप कुमार ने मधुबाला को शादी के लिए प्रपोज किया था. वो मधुबाला से शादी करना चाहते थे. लेकिन मधुबाला दिलीप कुमार से शादी करने के लिए नहीं मानीं. मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिलीप कुमार ने एक दिन मधुबाला से कहा था कि, अगर तुम आज नहीं आई तो हम फिर कभी नहीं मिलेंगे लेकिन मधुबाला नहीं आई.
इस बीच मधुबाला और दिलीप कुमार फिल्म ‘नया दौर’ की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म का काफी हिस्सा शूट हो चुका था और कुछ हिस्सा भोपाल में शूट होना था. लेकिन कहते हैं मधुबाला के पिता ने उन्हें भोपाल भेजने से मना कर दिया था.
दिवंगत अभिनेत्री की बहन ज़ाहिदा उर्फ मधुर भूषण ने दावा किया था कि 'नया दौर' फिल्म बनने के दौरान एक कोर्ट केस की वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आई थी.