✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Zeenat Aman पर लट्टू थे Dev Anand, कहना चाहते थे दिल की बात लेकिन एक पार्टी में बिगड़ गया था खेल

एबीपी न्यूज़   |  26 May 2021 03:45 PM (IST)
Zeenat Aman पर लट्टू थे Dev Anand, कहना चाहते थे दिल की बात लेकिन एक पार्टी में बिगड़ गया था खेल

जीनत अमान और देव आनंद

1

बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार्स में से एक देव आनंद एक समय अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक जीनत अमान के प्यार में पागल थे. जी हां, देव साहब और जीनत ने 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था. जिनमें वारंट, हरे रामा हरे कृष्णा, प्रेम शास्त्र और कलाबाज जैसी फिल्में शामिल थीं. कहते हैं कि इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान देव साहब जीनत से एक तरफा प्यार करने लगे थे.

2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा देव आनंद एक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार भी करने वाले थे. कहते हैं कि देव साहब ने मुंबई के होटल ताज में एक पार्टी के बाद जीनत से मिलने का प्लान भी बना लिया था.

3

प्लान के अनुसार देव साहब जीनत को अपने दिल की बात बताने वाले थे. हालांकि, इस पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि देव साहब एक्ट्रेस जीनत अमान को बिना अपने दिल की बात बताए वापस आ गए. दरअसल, पार्टी के दौरान जीनत जिस अंदाज में राज कपूर से मिलीं उसे देख देव आनंद को यह समझते देर नहीं लगी कि जीनत का झुकाव राज कपूर की तरफ है.

4

आपको बता दें कि उस समय ऐसी खबरें भी सामने आ रहीं थीं कि राज कपूर और जीनत के बीच नजदीकियां बढ़ रहीं हैं. बहरहाल, जब देव साहब ने खुद यह अपनी आंखों से देख लिया तो वो चुपचाप उस पार्टी से वापस चले आए.

5

साथ ही देव आनंद को ये बात भी रास नहीं आई थी कि जीनत ने उनसे बिना पूछे राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' साइन कर ली थी. जीनत-राज कपूर की नजदीकी की खबर ने देव साहब को मायूस कर दिया था और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपनी बायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था. बाद में जीनत ने कहा था कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी क्लू नहीं था कि देव साहब उन्हें चाहते थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Zeenat Aman पर लट्टू थे Dev Anand, कहना चाहते थे दिल की बात लेकिन एक पार्टी में बिगड़ गया था खेल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.