✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

जब Arbaaz Khan से तलाक के बाद बॉन्डिंग पर Malaika Arora ने कही थी ये बात

एबीपी न्यूज़   |  26 Mar 2021 05:16 PM (IST)
1

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में अरबाज ने गिफ्ट के तौर पर मलाइका को आम भेजे जिसके बाद मलाइका ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा.

2

अरबाज समय-समय पर अरहान से मिलते रहते हैं ताकि उसे पिता की कमी कभी महसूस ना हो. मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान का 18वां बर्थडे भी साथ ही सेलिब्रेट किया था.

3

आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज ने 2016 में अपना सेपरेशन अनाउंस कर दिया था. इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से 2017 में तलाक ले लिया था. तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को सौंपी गई थी. अरबाज ने भी इसमें कोई आपत्ति नहीं जताई थी क्योंकि वो जानते थे कि 16 साल के बेटे की परवरिश में मां मलाइका की अहम भूमिका रहेगी

4

वहीं एक इंटरव्यू में अरबाज ने भी कहा था कि तलाक हो जाने का ये मतलब बिलकुल नहीं है कि हम एक -दूसरे से नफरत करते हैं. कई बार दो समझदार लोग अलग राहें चुनते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है. तलाक के बाद भी शादी में मेरा पूरा विश्वास है.

5

वैसे एक इंटरव्यू में मलाइका ने अरबाज के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा था, हम अलग जरूर हो गए हैं लेकिन हमारे अंदर एक-दूसरे के प्रति कोई गिला-शिकवा नहीं है. साथ रहकर नाखुश रहने से बेहतर है अलग रहकर खुश रहा जाए. हमने साथ में इतना लंबा वक्त गुजारा है तो मन में कड़वाहट होना सही नहीं है. हम एक बच्चे के को-पैरेंट हैं और वो हमारे लिए बहुत मायने रखता है. अगर अरबाज से मिलकर मेरे बेटे को खुशी होती ही तो मैं भला नाखुश क्यों रहूंगी.

6

इस बात से साफ होता है कि तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और वो दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • जब Arbaaz Khan से तलाक के बाद बॉन्डिंग पर Malaika Arora ने कही थी ये बात
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.