जब Amitabh Bachchan ने कर दिया था ऐलान, अब नहीं करूंगा Rekha के साथ काम
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा का अफेयर, एक समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक था. ऑनस्क्रीन अमिताभ और रेखा की जोड़ी भी हिट थी. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक दिन अचानक ऐसी घटना हुई जिसके बाद अमिताभ ने रेखा के साथ फ़िल्में करने से ही तौबा कर लिया था.
जी हां, दरअसल यह सारा वाकया फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ की स्क्रीनिंग से जुड़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की स्क्रीनिंग के समय अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ आए हुए थे.
अमिताभ के साथ जया भी मौजूद थीं और स्क्रीनिंग के दौरान रेखा भी वहीं प्रोजेक्टर रूम में बैठी हुई थीं. ख़बरों की मानें तो रेखा जहां बैठी थीं वहां से अमिताभ और जया साफ़ दिखाई दे रहे थे.
कहते हैं फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेखा और अमिताभ के बीच एक रोमांटिक सीन को देख जया रो पड़ी थीं. खुद रेखा ने इस घटना को अपनी आंखों से देखा था.
ख़बरों की मानें तो इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट कर दिया था कि वह आज के बाद कभी भी रेखा के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे. रेखा की मानें तो उन्हें इंडस्ट्री के अन्य लोगों से इस बात की खबर मिली थी लेकिन अमिताभ ने उनसे इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा. जब रेखा ने अमिताभ से इस बारे में बात करना चाही तो उन्होंने रेखा से इस पर कुछ भी बोलने से साफ़ इनकार कर दिया था.