पूल के अंदर रिलेक्स करती दिखाई दे रही हैं Monalisa, ये हैं उनकी अब तक की बेस्ट बिकिनी फोटोज

मोनालिसा
अंतरा विश्वास उर्फ मोनालिसा निस्संदेह सबसे ग्लैमरस भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक है. मोनालिसा ने भले ही हिंदी टीवी शो या फिल्मों में काम किया हो लेकिन वो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 10 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी.
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव यूजर हैं. वो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपने ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.
मोनालिसा जब भी कोई तस्वीर और वीडियो पोस्ट करती हैं तो वो कुछ ही देर में वायरल हो जाती हैं. मोनालिसा बिग बॉस 10 की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं, इसलिए मेकर्स उन्हें बिग बॉस 14 में गेस्ट के रूप में लाए थे.
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड वाली अभिनेत्री है, इसलिए हजारों लोग मोनालिसा के ग्लैमरस पिक्चर्स और वीडियो का इंतजार करते हैं और उसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं.
अपनी इस स्टोरी में हम आपको मोनालिसा की बेस्ट बिकीनी फोटोज दिखाने वाले हैं जो वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती दिखाई देती हैं.
मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो ये उनकी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है.
मोनालिसा अपनी सिज़लिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा देती हैं. दिवा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 22 साल पहले 1997 में हिंदी भाषा की फिल्म जयते से की थी, लेकिन 1999 तक उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली. उन्होंने उड़िया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है.
उनके शुरुआती सालों की कुछ फिल्में हैं- खटैलाल मिथिलालाल, कहां जैबा राजा नजरिया लड़ाई के, हो गैली दीवाना तोहरा प्यार में, रंगबाज दरोगा - आंचल आदि.