बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तेजस्वी प्रकाश, बाहों में बाहें डालकर दिए पोज

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी का पॉपुलर कपल है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. हाल ही में कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ. जहां दोनों कूल लुक में दिखे. आप भी डालिए फोटोज पर एक नजर.....
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं. जहां पर दोनों शनिवार की सुबह स्पॉट हुए.
एयरपोर्ट पर करण औऱ तेजस्वी दोनों की कूल लुक में दिखे. दोनों ने कोअर्ड-सेट कैरी किया था. कपल ने एकसाथ कई पोज भी दिए.
तेजस्वी ने एयरपोर्ट के लिए ब्लैक और व्हाइट कोअर्ड-सेट पहना था. एक्ट्रेस ने बेहद लाइट मेकअप और बालों को खुला रखकर लुक पूरा किया.
वहीं करण इस दौरान ब्लैक कलर के कूल कोअर्ड-सेट में नजर आए. इस लुक में एक्टर काफी डैशिंग लग रहे थे.
एयरपोर्ट पर कपल ने बाहों में बाहें डालकर पैपराजी को पोज दिए. दोनों की ये तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं.
बता दें कि पिछले कई दिनों से करण और तेजस्वी अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. खबरों के अनुसार दोनों इस साल शादी कर सकते हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स और करण कुंद्रा लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे हैं.