एक्सप्लोरर
कभी 250 रुपये थी पहली सैलरी, फिर बनीं टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, लेकिन पति की 3 शर्ते और डूब गया 'दयाबेन' का करियर?
Disha Vakani Career: दिशा वकानी ने करियर की शुरुआत थिएटर में बतौर स्टेज आर्टिस्ट की थी. एक शो से दिशा ने घर-घर में पहचान बना ली थी. लेकिन फिर एक्ट्रेस ने परिवार की वजह से एक्टिंग करना छोड़ दिया.
दिशा ने कई टीवी सीरियल में काम किया. वह शुभ मंगल सावधान, खिचड़ी, इंस्टेंट खिचड़ी, हीरो भक्ति ही शक्ति है और आहट आदि टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने सीआईडी में भी काम किया. हालांकि, दिशा को शोहरत की बुलंदियों पर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पहुंचाया.
1/9

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 16 सालों से नॉन-स्टॉप ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है. इस फैमिली ड्रामा शो में सभी के आइकॉनिक कैरेक्टर्स हैं. लेकिन शो में दयाबेन के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. 'दयाबेन' ने अपनी आवाज और सेंस ऑफ ह्यूमर के दम पर ऑडियंस को आकर्षित किया है.
2/9

हालांकि, दिशा वकानी टीवी स्क्रीन से काफी सालों से दूर हैं. शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल निभा रही थीं. लेकिन फिर वो बीच में मैटरनिटी लीव पर गईं और उन्होंने शो में वापसी ही नहीं की. दिशा ने शो छोड़ दिया और वो अपना ध्यान बच्चों की परवरिश पर दे रही हैं.
Published at : 18 Aug 2024 02:23 PM (IST)
और देखें
























