✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

श्वेता तिवारी से लेकर मौनी रॉय तक का अधूरा रह गया पहला प्य़ार, लिस्ट में और भी नाम शामिल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  11 Jul 2025 05:49 PM (IST)
श्वेता तिवारी से लेकर मौनी रॉय तक का अधूरा रह गया पहला प्य़ार, लिस्ट में और भी नाम शामिल

टीवी स्क्रीन के इन सेलेब्स से तो आप वाकिफ ही होंगी. इनकी लव स्टोरी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था और इनका पहला प्यार अधूरा रह गया. जानिए कौन हैं वो कपल्स जो अपने पहले प्यार का सुख भोगे बिना अलग हो गए.

1

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्वेता तिवारी और उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी का है. कपल को अक्सर ही रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करते हुए देखा जाता था. लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं था. खबरों की माने तो राजा चौधरी को शराब की लत लगी और उन्होंने कई बार श्वेता तिवारी पर हमला भी किया. इसका जिक्र खुद एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में किया है. इन सब चीजों से तंग आकर श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया.

2

जूही परमार और सचिन श्रॉफ की जोड़ी भी टीवी इंडस्ट्री को चर्चित जोड़ियों में से एक थी. 8 साल तक दोनों शादीशुदा बंधन में बंधे रहे लेकिन बाद में इस रिश्ते में खटास आ गई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली. लेकिन एक्ट्रेस ने बेटी समायरा की कस्टडी अपने पास रखी और बतौर गुजारा भत्ता 1 रुपया भी नहीं लिया.

3

मौनी रॉय और मोहित रैना की कहानी शुरू हुई 'देवों के देव महादेव' के सेट से. दोनों में बेशुमार प्यार था लेकिन दोनों के प्यार के गाड़ी में जल्द ही ब्रेक लग गया. इसके बाद एक्ट्रेस ने 2022 में सूरज नांबियार संग सात फेरे ली लिए. वहीं मोहित रैना ने भी 2021 में अदिति चंद्रा से शादी कर ली.

4

किरण करमाकर और रिंकू धवन ने 'कहानी घर घर की' में साथ काम किया था. शो में दोनों को भाई–बहन के रोल में देखा गया. कपल की शादी 15 साल चली और इस दौरान वो एक बेटे के पेरेंट्स बने. बेटे का नाम उन्होंने ईशान रखा. लेकिन दोनों ही कलाकारों ने 2019 में तलाक ले लिया.

5

अयूब खान और उनकी एक्स वाइफ निहारिका खान बतौर कपल बहुत फेमस थे. लेकिन ऑडियंस की ये फेवरेट जोड़ी भी ज्यादा दिन तक साथ नहीं रह पाई. खबरों में ये कहा जाता है कि निहारिका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के वजह से 16 साल बाद उनका शादीशुदा रिश्ता टूट गया. हालांकि दोनों अब भी दोस्त हैं.

6

रेशम टिपनिस और संजीव सेठ साथ में बहुत प्यारे लगते थे. दोनों की मुलाकात 'कर्म अपना अपना' में हुई थी. दोस्ती और प्यार होने के बाद जल्द उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और शादी कर ली. शादी के बाद दोनों ने एक साथ अपने 11 साल गुजारे. लेकिन 2004 में कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने लेबल 20 साल की उम्र में शादी कर ली. इसके बाद एज गैप ने दोनों के बीच दीवार खड़ी कर दी.

7

संजीदा शेख और आमिर अली का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. दर्शक भी अपने फेवरेट कपल पर खूब प्यार बरसाती थी. दोनों का शादीशुदा रिश्ता 9 साल तक मीठी होती जैसा रहा लेकिन इसका बाद इसमें खटास आ गई. खबरों में ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस का हर्षवर्धन राणे संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के वजह से तलाक हुआ. हालांकि अब संजीदा शेख और आमिर अली दोनों ही अपने लाइफ में आगे बढ़ गए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेलीविजन
  • श्वेता तिवारी से लेकर मौनी रॉय तक का अधूरा रह गया पहला प्य़ार, लिस्ट में और भी नाम शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.